ब्रेकिंग न्यूज़

सावधान...... अगर कपूरथला में है प्रॉपर्टी तो संभाल कर रखे, भू-माफिया है सक्रिय

 - जाली दस्तावेजों के सहारे शहर में पड़ी लाखो-करोड़ों की संपत्ति को भू-माफिया द्वारा हड़पने की कवायद जारी 

खबरनामा इंडिया ब्यूरो कपूरथला पंजाब 

कपूरथला शहर में काफी लंबे समय से बे -आसरा पड़ी करोड़ों की संपत्तियों को हड़पने के लिए भू - माफिया पूरी तरह से सक्रिय है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार करोड़ों रुपए की कई प्रॉपर्टीओ पर जाली दस्तावेज के सहारे कब्जा करने की कवायद की जा रही है। इस भू - माफिया में कुछ नेता व अधिकारिओ के कथित तौर पर शामिल होने के संकेत है जोकि जाली दस्तावेजों को तैयार करवाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

पढ़ते रहिए www.khabranamaindia.com  

खबरनामा इंडिया की तरफ से कपूरथला शहर की जनता को जागरूक करने के उद्देश्य से जानकारी देना जरूरी है कि अगर कपूरथला शहर में आपकी या आपके किसी NRI रिश्तेदार की संपत्ति बिना देखरेख के कई वर्षों से लावारिस पड़ी है तो उसका ध्यान जरूर रखें। सूत्रों की माने तो शहर में लाखो - करोड़ों रुपए की पड़ी ऐसी कई संपत्तियों पर भू- माफिया की नजर है। जिसमें कुछ प्रभावशाली कहलाने वाले नेता व कुछ प्रशासनिक अधिकारी उक्त संपत्ति से संबंधित जाली दस्तावेज तैयार कर उस पर कब्जा करने की कवायद कर रहे हैं। सूत्र यह भी बताते है कि माल विभाग के कुछ अधिकारी सत्ता पक्ष का चोला पहने नेताओ के दबाव में उक्त जाली दस्तवेजो को असली जैसा बनाने के लिए अंदर खाते कथित तौर पर सहयोग दे रहे है। लाखो करोड़ो की सपत्तियो को कब्जाने के इस गोरख धंधे में विकास से जुड़े S S K गुट की संलिप्तता होने के भी संकेत है।  

जल्द ही ऐसे मामले का खुलासा खबरनामा इंडिया द्वारा किया जायगा ......... 


No comments