नियुक्ति ...... पियूष मनचंदा फिर बने भाजयुमो मंडल प्रधान, प्रदेश प्रधान अशवनी शर्मा ने नियुक्ति पर लगाई मोहर
- निष्ठां और ईमानदारी से कार्य करने वाले कार्यकर्ताओ को संघठन में हमेशा मिलता है सम्मान
- पियूष मनचंदा ने इस नियुक्ति पर पार्टी हाईकमान और सीनियर नेताओ का आभार व्यक्त किया
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला
निष्ठां और ईमानदारी से कार्य करने वाले कार्यकर्ताओ का भाजपा संघठन हमेशा सम्मान करता है उक्त शब्द पंजाब भाजपा प्रधान अश्वनी शर्मा ने एडवोकेट पियूष मनचंदा को पुनः भाजयुमो मंडल प्रधान की जुम्मेदारी सौंपते हुए कहे है। इस समय उनके साथ प्रदेश संगठन महामंत्री दिनेश शर्मा, प्रदेश महासचिव सुभाष शर्मा व जिला प्रभारी मोहन लाल सेठी भी मौजूद थे। जिला प्रधान राकेश दुग्गल किसी कार्य वश नहीं पहुंच सके लेकिन उन्होंने युवा नेता पियूष मनचंदा को बधाई सन्देश भेजा है। उनकी नियुक्ति से जिला भाजपा नेताओं व वर्करों में भारी खुशी की लहर है।
अश्वनी शर्मा ने कहा कि एडवोकेट पियूष मनचंदा को भाजपा युवा मोर्चा मंडल कपूरथला का प्रधान नियुक्त किए जाने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। वहीं युवाओं में भी पार्टी प्रति काम करने को लेकर भारी उत्साह पैदा होगा। पहले भी उनके द्वारा किये गए कार्य और संघठन में महत्वपूर्ण लोगो को शामिल करवाने से संगठन मजबूत हुआ है। पियूष मनचंदा ने अपनी इस नियुक्ति पर पार्टी हाईकमान, पंजाब भाजपा प्रधान अश्वनी शर्मा, संगठन महामंत्री दिनेश शर्मा, जिला प्रधान राकेश दुग्गल, पंजाब भाजपा कार्यकारिणी मेंबर व जालंधर साउथ के प्रभारी पुरुषोत्तम पासी, मंडल प्रधान धर्मपाल महाजन व सीनियर नेताओ यज्ञदत्त एरी, उमेश शारदा, मनु धीर, यश महाजन व अन्य सभी का आभार व्यक्त कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
उन्होंने कहा कि पार्टी की ओर से उन्हें जो जिम्मेवारी सौंपी गई है। उसे पूरी ईमानदारी व लगन से निभाएंगे। और मोदी जी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाया जाएगा। वहीं और भी युवाओं को संगठन के साथ जोड़ कर मजबूती प्रदान की जाएगी।
इस मौक भाजयुमो प्रधान एडवोकेट पियूष मनचंदा को बधाई देने वालो में पंजाब कार्यकारिणी सदस्य यज्ञदत्त एरी, ओम प्रकाश बहल, पुरुषोत्तम पासी, यश महाजन, उमेश शारदा, मन्नु धीर, जगदीश शर्मा, अशोक माहला, डा.रणबीर कौशल, पवन धीर, आकाश कालिया, धर्मपाल महाजन, शाम सुंदर अग्रवाल, अश्वनी तुली, रजिंदर सेठी, अमन वालिया, राजेश मन्नण, राजेश पासी, बलविंदर राईयावाल, कपूर चंद थापर, निर्मल सिंह, सुखजिंदर सिंह, चेतन सूरी, करनैल सिंह, मुनीश, शुभम, लाकेश धीर के अलावा अन्य मौजूद थे।











No comments