किसानों के बंद को पेट्रोल पंप डीलरों का समर्थन ... प्रदेश के 3450 पेट्रोल पंप 8 दिसंबर को रहेंगे बंद
- सभी पम्प सुबह 9 से शाम 5 बजे तक रहेगें बंद, एमरजेंसी सेवाएं रहेगी जारी- परमजीत सिंह
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब
देश में किसानो के आंदोलन के चलते 8 दिसंबर को भारत बंद के आहवाहन को देखते हुए किसानों के समर्थन में पंजाब पेट्रोल पंप डीलर एसोसिएशन ने बंद वाले दिन सुबह 9 से शाम 5 बजे तक पेट्रोल पंप बंद रखने का ऐलान किया है। जबकि एमरजेंसी सेवाएं जारी रहेगी।
इस बात की जानकारी पंजाब पेट्रोल पंप डीलर एसोसिएशन के प्रदेश प्रधान परमजीत सिंह दोआबा ने देते हुए कहा कि दिल्ली में कृषि बिलों को वापिस लेने के लिए संघर्ष कर रहे किसानों को उनका पूरा सेहोग रहेगा। जिसके चलते पंजाब के विभिन्न जिलों में सभी 3450 पेट्रोल पंप बंद सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बंद रहेगा। इस दौरान सिर्फ एमरजेंसी सेवाएं जारी रहेगी। परमजीत सिंह दोआबा का कहना है कि उनकी एसोसिएशन किसानों की लड़ाई में उनके साथ खड़ी है।










No comments