ब्रेकिंग न्यूज़

कृषि कानूनों का विरोध ....... प्रदेश में 100 से अधिक स्थानों पर किसानो ने किया चक्का जाम, 44 ट्रेनें रद्द

किसानों ने रेल ट्रैक से हटाया धरना, 6 नवंबर तक माल गाड़ियों की आवाजाही रुकी

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब 

केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन सहित अन्य कई किसान संगठनों ने पंजाब में वीरवार को चक्का जाम किया। इस क्रम में भाकियू पंजाब प्रधान जोगिंदर सिंह उगराहां और प्रदेश महासचिव सुखदेव सिंह कोकरी कलां के नेतृत्व में प्रदेश में 100 से अधिक स्थानों पर धरने दिए गए। वहीँ इन धरनो के कारण रेल विभाग ने पंजाब जाने वाली 44 ट्रेनें रद्द की, और 34 ट्रेनों का रूट बदल दिए गये। 

पंजाब में अमृतसर, गुरदासपुर, नवांशहर, जालंधर, कपूरथला, रोपड़, लुधियाना, बठिंडा, फतेहगढ़ साहिब आदि में किसान हाईवे और मुख्य रास्तो को जाम कर धरने प्रदर्शन किये हैं। वहीँ चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय मार्ग जाम रहा। किसान नेताओं ने कहा कि पंजाब सरकार के मंत्रीओ और विधायकों द्वारा दिल्ली में धरना लगाने के बाद भी केंद्र सरकार ने पंजाब की बात नहीं सुनी है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार माल गाड़ियों को नहीं चलाने के पीछे स्टेशनों पर किसानों के धरने की बात कही जा रही है। इसलिए अब पंजाब सरकार के आग्रह पर किसान अपने मोर्चों को रेलवे स्टेशन से पीछे हटा कर स्टेशनों पर बने पार्कों में शिफ्ट करेंगे। ताकि केंद्र के पास कोई बहाना न बचे।




No comments