ब्रेकिंग न्यूज़

कोरोना का कहर..... गुरुद्वारा श्री टाहली साहिब के मुख्य सेवादार संत दया सिंह का स्वर्गवास, सुबह किया अंतिम संस्कार

 
- देर रात लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में हुई मौत 
- कोविद -19 प्रोटोकॉल के अनुसार हुआ अंतिम संस्कार 
  
खबरनामा इंडिया ( गगनदीप सिंह ), कपूरथला  


कोरोना संक्रमण व अन्य बिमारिओ से जूझ रहे कपूरथला के इतहसिक गुरुद्वारा श्री टाहली साहिब के मुख्य सेवादार संत दया सिंह जी का बीती देर रात देहांत हो गया है।  इस बात की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारिओ ने  भी करते हुए बताया कि शुक्रवार को जालंधर की निजी अस्पताल में उपचार दौरान तबियत बिगड़ने के बाद लुधियाना के डीएमसी में रेफर किया गया था। जहाँ पहुंचने पर डीएमसी के डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।  
बता दे कि कपूरथला के इतहसिक गुरुद्वारा श्री टाहली साहिब के मुख्य सेवादार संत दया सिंह जी की पिछले कुछ दिनो से तबियत ठीक ना होने के चलते उन्हें जालंधर के निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था। इसी दौरान उनको कोरोना रिपोर्ट भी पोसिटिव आई थी। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी अनुसार शुक्रवार को बाबा दया सिंह की तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें डीएमसी में रेफर किया गया। जहाँ उनका देर रात स्वर्गवास हो गया है। 
उनके स्वर्गवास के बाद शनिवार सुबह सवेरे प्रोटोकॉल के अनुसार उनका अंतिम संस्कार भी कर दिया गया है। 

No comments