नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, तीन के खिलाफ मामला दर्ज
- लुधियाना के गांव मंड चौंता में शौच के लिए गई लड़की के साथ जबरन दुष्कर्म, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। लुधियाना, पंजाब
पंजाब के लुधियाना जिले में गांव मंड चोंता में एक 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना का समाचार है। आरोपिओ के होंसले इतने बुलंद थे कि इस घटना बारे परिवार ने किसी को नहीं बताया तो अगले ही दिन वह फिर से लड़की के घर आ गए और दुष्कर्म करने लगे। लेकिन लड़की के माता-पिता जब घर आये तो उन्हें देखकर आरोपी भाग गए। पुलिस को शिकायत के बाद सामूहिक दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज करके पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी अनुसार लुधियाना के थाना कूम कलां पुलिस को दी शिकायत में गांव की एक महिला ने बताया है कि 17 जुलाई को वह और उसका पति अपने-अपने काम पर गए थे। घर में अकेली मौजूद 9वीं कक्षा में पढ़ने वाली 14 साल की बेटी दोपहर लगभग 2 बजे शौच के लिए जंगल में गई तो मनोज, अर्जुन और निक्कू ने डरा-धमकाकर उसके साथ गलत काम किया। शाम को बेटी ने काम से लौटे माता-पिता को सारी घटना के बारे में बताया। लेकिन बदनामी के डर से परिवार के लोग पुलिस के पास नहीं गए। परन्तु अगले ही दिन फिर जब काम से घर लौटे तो उन्होंने देखा कि तीनों युवक लड़की को घर से उठाकर जंगल की ओर ले जा रहे थे। विरोध करने पर तीनों धमकियां देते हुए फरार हो गए। इसके बाद परिवार ने पुलिस को शिकायत दी।
थाना कूम कलां के एएसआई हरमीत सिंह के अनुसार गांव मंड चौंता में एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की शिकायत मिली है। जिसके आधार पर गांव के ही रहने वाले तीन युवकों के खिलाफ आपराधिक केस दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश भी शुरू कर दी है। उन्होंने यह भी बताया कि मंगलवार को पीड़ित लड़की मेडिकल भी कराया जाएगा।
No comments