- विभिन्न तरह की सजीली शानदार रंगली पगड़ी बांधने का शौक है कपूरथला के गगनदीप को
- हर पावन दिवस पर अलग अंदाज़ में बांधता है रंग बिरंगी पगड़ी
खबरनामा इंडिया। कपूरथला
सिक्खो की शान का प्रतीक पगड़ी बांधना की कला में निपुण कपूरथला के 15 वर्षीय गगनदीप सिंह बट्टू ने एक अलग ही अंदाज़ में अपनी पहचान बना ली है। और हर पवन दिवस पर रंगली सजीली पगड़ी बांधना उसका शौक बन गया है। गगनदीप सिंह ने 550 वे और 350 वे गुरुपर्व से लेकर कई उत्सवों पर अपनी पगड़ी में अलग अंदाज में दर्शाते हुए अपनी पगड़ी की पहचान बनाई है। और लोगो के लिए आकर्षण का केंद्र बना है। फिर चाहे वह वर्ष 2020 की शुरुआत हो, कोई पर्व हो या उसके चाहते की गायक का जन्म दिन हो। उसकी पगड़ी में लिखे अंदाज़ से मालूम हो जाता है। पगड़ी में शब्द लिखना किसी रंग या सियाही से नहीं बल्कि वह पगड़ी बांधने में अलग अलग रंग के कपड़े की पट्टी के उपयोग से ही दर्शाता है।
15 वर्षीय गगनदीप ने यह कला खुद ही पगड़ी बांधते हुए पगड़ी का अलग अंदाज़ बनाने के नजरिये से सीखी और अब वह दूसरे बच्चो को सीखने में लगा हुआ है। उसका मानना है कि सिक्खी की शान पगड़ी बच्चो को सिखाना, अपने गुरुओ की पूजा करने का जरिया है। गगन ने बताया कि शुरू में उसको पगड़ी बांधने में एक घंटा तक लग जाता था। लेकिन अब उसको किसी भी अंदाज और रंग बिरंगी पगड़ी बांधने में सिर्फ 20 से 30 मिनट ही लगते है। अपनी पगड़ी में अलग अलग सम्बोधन दर्शाना उसे अलग पहचान दे रहा है।
No comments