ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में एक अकेडमी के हेड क्लर्क की सड़क हादसे में मौत ....

- हादसे में सिर पर लगी गंभीर चोट, सिविल में तैनात ड्यूटी डॉक्टर ने किया मृत घोषित  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    


कपूरथला की सब डिवीज़न सुलतानपुर लोधी में बीती शाम अकाल अकादमी व इंस्टीट्यूशन के हेड क्लर्क को एक बाइक सवार ने उसे समय टक्कर मार दी जब वह अपने दोस्तों के साथ पैदल घर जा रहा था। इस हादसे में वह एक पिलर से टकरा गया। और उसके सिर में गंभीर चोट लग गई और एक टांग भी टूट गई। दोस्तों ने तुंरत सिविल अस्पताल में दाखिल कराया। जहां पर ड्यूटी डॉक्टर ने उनका मृत करार दे दिया।

मिली जानकारी अनुसार हेड क्लर्क जगदेव सिंह अपने साथियों के साथ पैदल जा रहा था तो पीछे से एक प्रवासी मजदूर द्वारा बाइक से उसे टक्कर मार दी गई टक्कर लगने के बाद जगदेव सिंह एक पिलर से जा टकराया जहां पर उसके सर पर चोट लग गई साथियों ने उसे सुलतानपुर लोधी के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत कर दे दिया।  

मृतक अपने पीछे बीवी व दो लड़के को छोड़ गया है। इस दुख भरी घटना का पता चलते अकाल अकादमी व इंस्टीट्यूशंस के प्रधान गुरदीप सिंह जज, वाइस प्रधान कुलविंदर सिंह जज, एमडी सुखदेव सिंह जज व अन्य स्कूल स्टाफ ने दुख प्रकट किया है। 

No comments