ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में भाजपा बनाएगी सरकार, आप का होगा सूपड़ा साफ - एडवोकेट पियूष

- 10 साल के कार्यकाल में दिल्ली में विकास का कोई काम नहीं हुआ 

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

दिल्ली विधानसभा चुनाव में AAP का सूपड़ा साफ होगा और भारी बहुमत से भाजपा सरकार बनाएगी। यह बात कपूरथला के भाजपा नेता एडवोकेट पियूष मनचंदा ने कही है। उन्होंने यह भी कहा कि 10 साल के कार्यकाल में दिल्ली में विकास का कोई काम नहीं हुआ है। दिल्ली में पीने के पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। नदी व नाले सभी में गंदगी बहुत ज्यादा फैली हुई है। 

भाजपा नेता एडवोकेट पियूष मनचंदा ने कहा कि दिल्ली में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। लोग आम आदमी पार्टी से तंग आ चुके हैं। दिल्ली में शिक्षा और स्वास्थ्य के नाम पर लोगों को गुमराह किया जा रहा है। आम आदमी पार्टी का चेहरा बेनकाब हो चुका है वहीं दिल्ली में कांग्रेस पार्टी का कोई जनाधार नहीं है।  

एडवोकेट मनचंदा ने दावा किया कि देश के गृहमंत्री की चाणक्य नीति दिल्ली में पूरी तरह से काम करेगी।पीएम मोदी की बात पर दिल्ली की जनता भाजपा को सत्ता सौंपेगी। पीएम मोदी जो वादा करते हैं उसे पूरा भी करते हैं।भाजपा सरकार बनने पर दिल्ली में विकास की गति बहुत तेज होगी। 

मनचंदा ने कहा  केंद्र में हमारी पहले से ही सरकार है। हम सभी लंबित कामों को पूरा करेंगे।उन्होंने कहा दिल्ली में विकास और प्रगति की नयी लहर लाने के लिये,आठ फरवरी को भाजपा का कमल जरूर खिलेगा। उन्होंने कहा दिल्ली निवासिओं को अपील करते हुए कहा आइये सुशासन और समृद्धि के इस अभियान में भाजपा का साथ दें।भाजपा आपकी उम्मीदों पर खर्रा उतरने की कोशिश करेगी। 

उन्होंने आदमी पार्टी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी दुनिया की सबसे भ्रष्ट और झूठ बोलने वाली पार्टी है। AAP ने दिल्ली की जनता को गुमराह किया, इसलिए अब जनता का भी मन भाजपा की सरकार बनाने का बन चुका। 

No comments