राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ने किया कपूरथला का दौरा ...
- डिप्टी कमिश्नर सहित प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मीटिंग- सेंट्रल जेल में स्वास्थ्य सेवाएं पुख़्ता ढंग उपलब्ध कराने का आदेश
- सेंट्रल जेल में महिला बंदियों के मानवाधिकारों की सुरक्षा की व्यवस्था का लिया जायज़ा
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ममता कुमारी ने आज कपूरथला जिले के अपने दौरे के दौरान सेंट्रल जेल का दौरा किया और महिलाओं के मानवाधिकारों की रक्षा के लिए किए जा रहे प्रयासों का जायजा लिया। उन्होंने DC अमित कुमार पांचाल के नेतृत्व में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मीटिंग भी की।
उन्होंने सेंट्रल जेल का दौरा किया और कैदियों के मानवाधिकारों की रक्षा के लिए व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने केन्द्रीय जेल में महिला बंदियों से बातचीत की तथा उनकी कठिनाइयों को सुना तथा नियमानुसार मिलने वाली निःशुल्क कानूनी सहायता के बारे में जानकारी प्राप्त की।
श्रीमती ममता ने केंद्रीय जेल और प्रशासनिक अधिकारियों को जरूरतमंद महिला कैदियों को मुफ्त कानूनी सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया ताकि वे आर्थिक रूप से सक्षम नहीं होने के बावजूद अपनी रक्षा कर सकें।
उन्होंने कहा कि बंदियों के पास आधार कार्ड होना जरूरी है, इसके लिए सेंट्रल जेल में कैंप लगाया जाये। इसके अलावा सेंट्रल जेल में बंद विधवा महिलाओं को पेंशन देने का व्यवस्था की जाये। इसके अलावा उन्होंने सेंट्रल जेल में सुगर और अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों का उचित इलाज कराने के आदेश दिये।
उन्होंने जेल में महिला बंदियों को उनकी कुशलता के अनुरूप काम देने की व्यवस्था का भी निरीक्षण किया और कहा कि उन्हें उनकी कुशलता के अनुरूप काम दिया जाये ताकि वे नये ढंग से जीवन शुरू कर समाज की प्रगति में भागीदारी निभा सकें। उन्होंने कहा कि जेल में कैदियों के व्यवहार में सुधार के लिए जागरूकता प्रोग्राम चलाए जाने चाहिए ताकि यह वास्तव में सुधार गृह बन सके।
उन्होंने कहा कि जिन कैदियों को जमानत मिल गयी है, लेकिन उनके पास मुचलका भरने के लिए पैसे नहीं हैं, उनके मामलों को तुरंत नि:शुल्क सेवा अथॉरिटी के पास भेजने के आदेश दिये, ताकि वे नि:शुल्क कानूनी सहायता का लाभ लेकर जेल से बाहर आ सकें।
ममता कुमारी ने बेसहारा महिलाओं को दी जा रही सुविधाएं आवास, भोजन और मुफ्त कानूनी सहायता जैसी सुविधाएं बेहतर बनाने को कहा। उन्होंने आगामी सर्दी के मौसम को देखते हुए ठंड से बचाव के लिए आवश्यक इंतजाम करने को भी कहा।
इससे पहले DC अमित कुमार पांचाल के नेतृत्व में कमिश्नर के सदस्यों का स्वागत किया गया।उन्होंने कमिश्नके सदस्य को बताया कि सेंट्रल जेल में प्रत्येक शुक्रवार को विशेष चिकित्सा कैंप का आयोजन किया जाता है, ताकि कैदी अपनी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का समाधान कर सकें।उन्होंने कहा कि जेल में निःशुल्क कानूनी सेवाओं के तहत विशेष अभियान चलाया जायेगा ताकि हर जरूरतमंद को कानूनी मदद मिल सकें।
इस अवसर पर ADC (जनरल) नवनीत कौर बल्ल, नगर निगम कमिश्नर अनुपम कलेर, SP सरबजीत रॉय, SDM मेजर इरविन कौर, जिला प्रोग्राम अधिकारी राजीव ढांडा, सेंट्रल जेल के सुपरडैंट और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद थे।
No comments