ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में AAP वॉलिंटियर का संदिग्ध परिस्थितियों में घर में ही मिला शव ....

 - घर में रहता था अकेला, 2 दिन से नहीं दिखा, शव के पास पड़ी मिली सिरिंज, पुलिस कर रही जांच  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला     

कपूरथला के गांव औजला में आज एक घर में आम आदमी पार्टी के एक युवा वालंटियर की संदिघ्ध परिस्थितियों में शव मिला है। गांव वासिओ दवारा शव की सूचना मिलने के बाद थाना सदर पुलिस ने मौके पर पहुंचे शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि युवक घर में अकेला रहता था, और उसके पास एक सिरिंज भी पड़ी मिली है। इसकी पुष्टि DSP  सबडिवीजन दीपकरण सिंह ने करते हुए बताया कि शव को सिविल अस्पताल के शवगृह में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया गया है। और मामले की जांच की जा रही है।  

जानकारी अनुसार आम आदमी पार्टी के युवा वॉलिंटियर (28 वर्षीय) कुलवंत सिंह ओजला वासी गांव औजला का आज सुबह अपने ही घर में शव मिला है। वह अपने घर में अकेला रहता था। और पिछले कुछ दिनों से किसी को दिखा भी नहीं है। गांव वासिओ से मिली जानकारी अनुसार उसकी एक बहन विदेश में रहती है। आज सुबह उसकी बहन का फ़ोन किसी पडोसी को आया कि कुलवंत पिछले दो दिनों से उसका फ़ोन नहीं उठा रहा। जिसके बाद कुलवंत सिंह के घर जाकर देखा तो घर के कमरे में उसका शव पड़ा था। हालाँकि शव के पास ही बीएड पर एक सिरिंज बिना निडिल के मिली है।  

AAP के एक युवा वालंटियर कुलवंत सिंह की संदिघ्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना मिलने के बाद नगर सुधार ट्रस्ट के चैयरमेन गुरपाल सिंह इंडियन और उनकी टीम के अलावा आप नेता परविंदर सिंह और कुंवर इक़बाल सिंह भी अस्पताल पहुँच गये है।  

 वहीँ DSP सब डिवीज़न दीपकरण सिंह ने बताया कि गांव वासिओ दवारा सूचना देने के बाद थाना सदर पुलिस ने मौके पर पहुँच मृतक युवक का शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के शव ग्रह में रखवा दिया है। और मामले की गंभीरता से जाँच शुरू कर दी है। 

No comments