ब्रेकिंग न्यूज़

पंजाब पुलिस और आंतकियो में हुई मुठभेड़, 2 घायल ...

- हथियारों की रिकवरी दौरान, छिपाई गई पिस्तौल निकाल कर की फायरिंग  

खबरनामा इंडिया पंकज। पंजाब    

पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान समर्थित आतंकवादी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। जिसे बब्बर खालसा इंटरनेशनल और पाकिस्तान की आईएसआई द्वारा समर्थन प्राप्त था। इसी दौरान पुलिस ने पकड़े गए आतंकियों को रिकवरी करवाने ले गई थी। लेकिन आरोपियों ने छिपा कर रखी गई पिस्टल निकाल कर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस द्वारा जवाबी कार्यवाही में दो आतंकी घायल भी हुए हैं। पुलिस ने इस मॉड्यूल से एक 9MM ग्लॉक 26 पिस्टल (ऑस्ट्रिया निर्मित) और 6 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। 

DGP गौरव यादव ने सोशल मिडिया जानकारी सांझा करते हुए बताया कि यह मॉड्यूल पंजाब में हुए ग्रेनेड हमलों के लिए जिम्मेदार था। बटाला पुलिस ने घनिये के बांगड़ पुलिस स्टेशन और गुरदासपुर के वडाला बांगड़ पुलिस चौकी पर हुए दो प्रमुख ग्रेनेड हमलों की गुत्थी सुलझा ली है। 

बता दे कि इस कार्रवाई दौरान 4 आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है। जिनमें मास्टरमाइंड अभिजोत सिंह शामिल है। वह विदेश में रह रहे हैप्पी पासियां और शमशेर उर्फ हनी के निर्देशों पर काम कर रहा था। दोनों आरोपी फिलहाल आर्मेनिया में हैं।  

DGP यादव ​​​​​​​ने कहा कि यह सफलता उन घटनाओं के कुछ दिनों बाद आई है। जब 12 दिसंबर को रात 10:20 बजे बटाला के घनिये के बांगड़ पुलिस स्टेशन पर और 20 दिसंबर को रात 9:30 बजे गुरदासपुर के वडाला बांगड़ पुलिस पोस्ट पर ग्रेनेड फेंके गए थे। इन हमलों की जिम्मेदारी आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) ने अलग-अलग सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ली थी। 

DGP गौरव यादव ने यह भी बताया कि आरोपियों में से अभिजोत सिंह और कुलजीत सिंह को पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश के दौरान गोली लगी। दोनों को हथियारों की बरामदगी के लिए ले जाया जा रहा था। तभी उन्होंने पुलिस टीम पर हमला कर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। जिसमें दोनों घायल हो गए। उन्हें बटाला के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  

No comments