किसानों के पंजाब बंद की काल में कपूरथला में पूर्ण बंद, इमरजेंसी सेवाओं को छूट ...
- बाजारों में छाया सन्नाटा, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर लॉकडाउन जैसा माहौल, 800 पुलिस कर्मी तैनात
- पेट्रोल पम्प और सब्जी विक्रेताओं ने दिया समर्थन
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
प्रदेश की किसान जत्थेबंदियों द्वारा फसलों के MSP कानून की गारंटी और मरणवर्त पर बैठे किसान नेता डल्लेवाल के समर्थन सहित अन्य मांगों को लेकर आज पंजाब बंद की काल में कपूरथला में पूर्ण बंद है। किसानो दवारा सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक 6 जगह धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। बंद के चलते बाजारों में सन्नाटा छाया हुआ है। वहीँ बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर लॉकडाउन जैसा माहौल है।
दूसरी तरफ किसानों के समर्थन में सरकारी, गैर सरकारी तथा अन्य यूनियनों ने भी समर्थन देने की बात कही है। जहां तक पनबस, पीआरटीसी वर्कर यूनियन भी हड़ताल पर है। हालाँकि किसानों ने एमरजेंसी सेवाएं बहाल रखने की ही बात कही है।
इधर बंद के ऐलान को लेकर पुलिस विभाग भी सतर्क है। SP सर्बजीत सिंह राय के अनुसार जिले में बंद के दौरान जनता की जान व माल की सुरक्षा के लिए 800 पुलिस कर्मचारी तैनात किए गए है। ताकि कोई अप्रिय घटना न घट सके।
पंजाब बंद के आह्वान को लेकर किसान जत्थेबंदियों के नुमाइंदे आज सुबह 7 बजे से धरने प्रदर्शन किये जा रहे है। जो कि शाम 4 बजे तक चलेगा। जिले में सुल्तानपुर लोधी में प्रधान सरवन सिंह बाऊपुर, ताशपुर और तलवंडी चौधरियां में प्रधान शेर सिंह महिवाल की अध्यक्षता में के साथ साथ हमीरा, करतारपुर, ढिल्लवां टोल प्लाजा, शुगर मिल चौक फगवाड़ा में प्रदर्शन जारी है।
- फल-सब्जी वालो के साथ साथ पेट्रोल पंप एसोसिएशन ने भी दिया समर्थन ...
नई सब्जी मंडी एसोसिएशन के प्रधान दीपक मदान ने बताया कि उनकी यूनियन भी किसानों के साथ है। जिस कारण आज सब्जी मंडी बंद है। इस दौरान कोई सब्जी की दुकान शाम 4 बजे तक बंद रहेगी। इसी तरह पेट्रोल पंप एसोसिएशन के पंजाब प्रधान परमजीत सिंह दोआबा ने कहा कि उनकी एसोसिएशन भी किसानों द्वारा बंद के आह्वान का समर्थन दे रही है।
No comments