ब्रेकिंग न्यूज़

बड़ी खबर ---- पंजाब के उपचुनावों में SAD नहीं लड़ेगी चुनाव, पढ़े .... ??

- 1992 के पंजाब विधानसभा चुनाव में भी SAD ने चुनाव से किया था बायकाॅट  

खबरनामा इंडिया. बबलू , पंजाब    

पंजाब में 4 सीटों पर होने वाले उपचुनावों में शिरोमणि अकाली दल उपचुनाव नहीं लड़ेगा। यह फैसला आज पार्टी की वर्किंग कमेटी और जिला प्रधानों की बैठक में लिया गया है। SAD की मीटिंग में अहम मुद्दे पर मंथन के बाद फैसला हुआ है। SAD के सीनियर नेता दलजीत सिंह चीमा ने प्रेस कांफ्रेंस में यह पुष्टि की है। हालांकि SGPC के प्रधान पद के चुनाव में पार्टी शामिल रहेगी। 

बात दे कि 1992 में पंजाब विधानसभा चुनाव के समय शिरोमणि अकाली दल ने चुनाव से बायकाॅट किया था। जिस दौरान बेअंत सिंह मुख्यमंत्री बने थे। 

चीमा ने कहा कि हम श्री अकाल तख्त साहिब के आदेश का हमेशा पालन करते हैं। 30 अगस्त को प्रधान को तनखैया घोषित किया गया। 31 तारीख को वह अकाल तख्त साहिब पर हाजिर हो गए थे। लेकिन समय काफी निकल गया था। कई बार सिंह साहिब को बेनती की गई फैसला सुनाया जाए। लेकिन अब 4 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव है। वर्करो की माने तो लोग चाहते है कि गिद्दड़बाहा से प्रधान सुखबीर बादल चुनाव लड़े। लेकिन जैसे ही कल जत्थेदार साहिब का आदेश आया, उससे साफ है कि वह चुनाव प्रचार नहीं कर सकते हैं। सारी पार्टी ने फैसला लिया है कि हम श्री अकाल तख्त साहिब के फैसले से बाहर नहीं जाएंगे।  

No comments