ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला सिविल अस्पताल के ICU वार्ड में घुसा चोर, स्टाफ ने रंगे हाथो किया काबू ....

- कीमती सामान और मशीनों को पहुँचाया नुकसान पहले भी हुई कई बार चोरी  

खबरनामा इंडिया. बबलू , कपूरथला   

कपूरथला के सिविल अस्पताल में बने ICU वार्ड में देर रात एक चोर को चोरी करते हुए स्टाफ ने रंगे हाथ काबू किया है। जोकि वार्ड की सीलिंग तोड़ कर अंदर घुसा था। और उसने ICU में पड़े कीमती सामान को नुक्सान भी पहुंचाया है। स्टाफ ने काबू किये चोर को सिटी थाना पुलिस के हवाले कर दिया। जिसके बाद सिटी थाना पुलिस ने SMO इंदु बाला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ BNS की विभिन्न धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई है। इसकी पुष्टि थाना सिटी के ASI मंगल सिंह ने भी की है। 

मिली जानकारी अनुसार सिविल अस्पताल की SMO इंदुबाला ने पुलिस को बताया कि बीती रात को एक चोर अस्पताल के ICU विभाग की सीलिंग तोड़ कर चोरी की नियत से अंदर घुसा। और ICU के अंदर पड़े कीमती सामान और मशीनों को नुक्सान पहुंचाया। जिसमे सरकार का काफी नुक्सान हुआ है। 

जब स्टाफ ने ICU से कुछ खड़कने की आवाज सुनी और अंदर जाकर देखा तो एक युवक कीमती सामान को चुरा रहा था। तभी उसे रंगे हाथ काबू किया कर लिया गया। और चोर को पुलिस के हवाले कर दिया। काबू किये गए चोर ने पूछताछ में अपना नाम राजेश कुमार वासी गांव भवानीपुर कपूरथला बताया है। सिटी थाना पुलिस ने अस्पताल की SMO की शिकायत पर आरोपी राजेश कुमार के खिलाफ BNS की धारा 305 के तहत केस दर्ज कर लिया है। उससे और पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में चोर ने पहले भी चोरी किये जाने की बात काबुली है। 

बात दे कि सिविल अस्पताल में पहले भी कई चोरी की वारदात हो चुकी है। जिसमे वार्ड में मरीजों के बेड तक जाने वाली कॉपर की गैस पाइप चोरी हो चुकी है। और अस्पताल परिसर से मरीजों और तमीरदारो के बाइक चोरी होना तो आम बात है। 

No comments