CIA स्टाफ ने तीन हथियार तस्करों को किया काबू .....
- 5 अवैध पिस्तौल और 12 जिंदा कारतूस, 30 बोर की एक पिस्तौल, 3 जिंदा कारतूस भी बरामद
खबरनामा इंडिया बबलू। पंजाब
पंजाब के जिला जालंधर CIA स्टाफ ने तीन हथियार तस्करों को काबू किया है। जिनको तरनतारन, होशियारपुर और जालंधर से काबू कर 6 अवैध हथियार भी बरामद किये है। पुलिस ने आरोपियों से 32 बोर की 5 अवैध पिस्तौल और 12 जिंदा कारतूस, 30 बोर की एक पिस्तौल और 3 जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी बंबीहा गैंग से जुड़े थे।
आरोपियों की पहचान जसप्रीत सिंह पुत्र करम सिंह वासी गांव बोपाराय कलां नकोदर, हर्षदीप सिंह पुत्र हरजाप सिंह वासी माहिलपुर होशियारपुर और शेखर पुत्र शाम वासी मुरादपुर तरनतारन के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके खिलाफ आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत FIR दर्ज कर ली है। पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा के अनुसार मुख्य आरोपी हर्षदीप सिंह है।
जानकारी अनुसार जालंधर के कमिश्नर स्वप्न शर्मा की टीम को सूचना मिली थी कि उक्त आरोपियों की मूवमेंट रेलवे कॉलोनी के पास देखी गई है। जिसके आधार पर CIA इंचार्ज सुरिंदर सिंह कंबोज ने पुलिस पार्टी के साथ रेड कर उक्त आरोपियों को काबू किया। और जाँच दौरान पुलिस ने उक्त आरोपियों से 6 अवैध हथियार और 15 जिंदा रौंद बरामद किए है।
गिरफ्तारी के बाद उक्त आरोपियों को तुरंत थाने लाया गया और CIA द्वारा बनाई गई रिपोर्ट के आधार पर थाना नवी बारादरी में उक्त आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत FIR दर्ज ली गई है।
No comments