ब्रेकिंग न्यूज़

विजिलेंस जागरूकता सप्ताह --- भ्रष्टाचार के खिलाफ लोगो को किया लामबंद ....

- लोगों को रिश्वत न देने और भरष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने के लिए किया प्रेरित  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला   

मुख्य डायरेक्टर विजीलैंस ब्यूरो पंजाब एवं एसएसपी विजिलेंस राजेश्वर सिंह सिद्धू के आदेशानुसार विजिलेंस ब्यूरो कपूरथला यूनिट की टीम द्वारा 28 अक्टूबर से 03 नवंबर तक विजिलेंस जागरूकता सप्ताह मना रहा है। जिसमे जिले के विभिन्न क्षेत्रों में विभिन्न व्यवसाय लोगो को भ्रष्टाचार के खिलाफ लामबंद किया जा रहा है।   

इस संबंध में आज भ्रष्टाचार को रोकने के लिए कपूरथला के DSP विजिलेंस जतिंदरजीत सिंह द्वारा स्वयं कर्मचारियों के साथ बस स्टैंड कपूरथला पर भ्रष्टाचार की रोकथाम के बारे में जागरूकता मुहीम में पंपलेट/स्टीकर लगाए। इसके अलावा आम लोगों को रिश्वत न देने और भरष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने के लिए जागरूक किया गया। 

वहीँ विजिलेंस ब्यूरो कपूरथला की टीम के विभिन्न कर्मचारियों द्वारा रेलवे स्टेशन, तहसील कार्यालय, सिविल अस्पताल, डीसी कार्यालय, विभिन्न पुलिस स्टेशन, सब-डिवीजन भुलत्थ तहसील, सिविल अस्पताल, सुविधा केंद्र, सब-डिवीजन सुल्तानपुर लोधी में बस स्टैंड, तहसील, कार्यालय, SDM कार्यालय, सिविल अस्पताल, पुलिस स्टेशन सुल्तानपुर लोधी, रेलवे स्टेशन और सब-डिवीजन फगवाड़ा में बस स्टैंड, तहसील, निगम और सिविल अस्पताल फगवाड़ा में पंपलेट लगाए गए और आम जनता में जागरूकता फैलाई गई।  

No comments