पंचायत चुनाव में ड्यूटी के दौरान पुलिस कर्मचारी की मौत ...
- मौत का कारण हार्ट अटैक, अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने किया मृत घोषित
खबरनामा इंडिया बबलू। पंजाब
पंजाब के बरनाला क्षेत्र में पंचायत चुनाव ड्यूटी पर तैनात एक पुलिस कर्मचारी की मौत होने की खबर है। मृतक की पहचान कांस्टेबल लक्खा सिंह (53 वर्ष) वासी तरनतारन के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि ड्यूटी के दौरान अचानक लक्खा सिंह को दिल का दौरा पड़ने से कर्मचारी की मौत हुई है। ड्यूटी पर तैनात अन्य साथियों द्वारा लक्खा सिंह को बरनाला सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बताया यह भी ज्यादा है कि मृतक पुलिस कर्मचारी IRB बरनाला में चुनाव ड्यूटी पर था। वह तरनतारन जिले के गांव छीना का वासी था। वहीँ बरनाला के SSP संदीप कुमार मलिक ने कर्मचारी की मौत पर दुख प्रकट किया है।
No comments