ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला के एक गांव के पोलिंग बूथ पर चली तलवारें, 4 जख्मी ....

- जाली वोट डालने को लेकर हुआ विवाद, हंगामा, तेजधार ह​थियार चले, दो पक्षों के चार लोग जख्मी   

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला      

कपूरथला की सबडिवीजन सुलतानपुर लोधी के गांव सवाल के बने मतदान केंद्र नं: 116 पर उस समय हंगामा हो गया, जब जाली वोट डालने को लेकर दो पक्षों के लोगो में विवाद शुरू हो गया। इसके बाद विवाद ने खूनी रूप अ​ख्तियार कर लिया। दोनों पक्षों में तलवारें ​खिंच गई और खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों के 4 लोग जख्मी हो गए। 

जानकारी देते हुए गुरप्रीत सिंह निवासी गांव सवाल ने बताया कि पोलिंग बूथ के अंदर दूसरे पक्ष की ओर से जाली वोट डाले जा रहे थे। जब उसने विरोध किया तो दूसरे पक्ष ने उन पर  धारदार हथियार से हमला कर दिया।  

इस हमले में वह और उसका साथी रणजीत सिंह जख्मी हो गए। उन्होंने पुलिस प्रशासन से हमला करने वाले फर्जी वोटिंग करवाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। उधर, दूसरे पक्ष के योगराज सिंह और शिंगारा सिंह ने इन आरोपों को झूठा और बेबुनियाद बताया। उन्होंने कहा कि गुरप्रीत सिंह और उसके साथियों ने उन पर घर में घुसकर हमला किया, जिससे वह जख्मी हो गए।  

उन्होंने भी पुलिस प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। दोनों पक्षों चारों लोग सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी में उपचाराधीन हैं। 

No comments