ब्रेकिंग न्यूज़

पंजाब में नाराज किसानों ने अनिश्चित काल के लिए 4 हाइवे किये बंद .....

- किसानो की समस्या हल नहीं हुई तो पूरा पंजाब बंद होगा -- पंधेर  

खबरनामा इंडिया. बबलू , पंजाब   

पंजाब की दाना मंडीओ में धान की लिफ्टिंग न होने से नाराज किसानों ने आज से प्रदेश के 4 हाईवे पर धरना देकर उन्हें बंद कर दिया हैं। किसान 1 बजे सड़कों पर बैठ गए। किसान नेताओ का कहना है कि प्रदर्शन तब तक जारी रहेगा जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जाती। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें दोनों ही उनकी मांगों की तरफ ध्यान नहीं दे रहीं है। 

किसान मजदूर मोर्चा और किसान संयुक्त मोर्चा नॉन पॉलिटिकल जॉइंट फोरम के नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि शनिवार को 1 बजे के बाद से पंजाब के 4 हाईवे जाम किए गए हैं। 

पंधेर ने यह भी कहा कि फूड सप्लाई मंत्री के साथ शैलरों की बैठक हुई थी। शैलरों की मांग थी कि धान में से कम चावल निकलता है और उन्हें 2-3 किलो की अधिक छूट दी जाए। केंद्र ने जल्द टीमें भेजने की बात कही थी, लेकिन आज तक टीमें नहीं पहुंची हैं। और शैलर भी धान नहीं उठा रहे। पंजाब सरकार कोशिश करे कि धान की लिफ्टिंग जल्द हो। 26 दिन से किसान मंडियों में बैठा है और मुश्किल से अपना गुजारा कर रहा है।  

पंधेर ने आरोप लगाया कि तीन काले कानून जो भाजपा लेकर आई थी। अब उसे लागू करने की कोशिश की जा रही है। पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह जो खुद भाजपा में हैं, वह केंद्र से बात करे। पंजाब के मुख्यमंत्री आज दिल्ली जा रहे हैं। केजरीवाल खुद किसानों की समस्या को हल करवाएं, अन्यथा पूरा पंजाब बंद होगा।  

 पंजाब में धान की रुकी हुई खरीद और लिफ्टिंग न होने के विरोध में राष्ट्रीय राजमार्ग पर निम्नलिखित जगह पर अवरुद्ध किया ।

1. अमृतसर-दिल्ली राजमार्ग, फगवाड़ा, जिला कपूरथला। 2. बदरूखां, संगरूर-बठिंडा हाईवे, संगरूर 3. डगरू, मोगा-फ़िरोज़पुर राजमार्ग, जिला मोगा 4. सतियाली फूल, गुरदासपुर टांडा हाईवे, जिला गुरदासपुर 5. बटाला रेलवे स्टेशन पर रेलवे लाइन, बटाला

No comments