पंजाब में 4 घंटे के लिए किसानों ने हाईवे किया जाम, कपूरथला में 4 जगह किसानों का प्रदर्शन जारी ....
- धान की खरीद और लिफ्टिंग को लेकर प्रदेश में किसान कर रहे प्रदर्शन
खबरनामा इंडिया. बबलू , कपूरथला
पंजाब की मण्डिओ में धान की धीमी खरीद और लिफ्टिंग के विरोध में आज किसानों ने सभी जिलों में 4 घंटे के लिए कई जगह हाइवे जाम किया है। इसी क्रम में कपूरथला में 4 जगह किसान सड़को पर बैठकर प्रदर्शन कर रहे है। इस हालात में आने जाने वाले लोगी को भारी मुश्किल का सामना करना पद रहा है।
कपूरथला में विभिन्न किसान जत्थेबंदीओ दवारा नई दाना मंडी के बाहर सुलतानपुर लोधी - कपूरथला मार्ग को किसानों ने धरना प्रदर्शन लगाकर बंद किया हुआ है। मौके पर मौजूद पुलिस टीम धरना स्थल पर पहुंचे हुए हैं। वहीं इस मार्ग पर आने वाले जाने वाले यातायात को डायवर्ट कर रहे है। आंदोलनकारी किसानों ने जालंधर-अमृतसर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हमीरा, ढिलवां टोल प्लाजा, कपूरथला-गोइंदवाल रोड पर गांव मुंडी मौड़ के नजदीक और कपूरथला - सुल्तानपुरलोधी रोड पर नई दाना मंडी के नजदीक वाहनों की आवाजाही रोक दी है।
आंदोलनकारी किसानों ने विभिन्न जगहों पर सड़क के बीचोंबीच धरना देकर वाहनों की आवाजाही रोकी और मंडियों में धान की कम हो रही खरीद और अनाज मंडियों से धान उठाने में देरी के मुद्दे को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की है।
किसानो ने आरोप लगाया कि निजी व्यापारियों द्वारा MSP दरों से कम रेट पर धान खरीद कर किसानों को ठगा जा रहा है। पंजाब किसान यूनियन (बागी) के प्रदेश महासचिव गुरदीप सिंह ने दावा किया कि कपूरथला में चार NH पर धरना जारी है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के एक साल से चल रहे आंदोलन को निशाना बना रही है।
No comments