ब्रेकिंग न्यूज़

इस बार धनतेरस का त्यौहार 29 अक्तूबर को, पढ़े कब होगा शुभ महूर्त .. ??

प्रदोष काल में दीपदान करना बहुत लाभकारी  

खबरनामा इंडिया. बबलू, पंजाब   

दिवाली से पुर्व मनाये जाने वाले त्यौहार धनतेरस इस बार 29 अक्तूबर को मनाया जा रहा है। यह त्यौहार देवी लक्ष्मी, भगवान कुबेर और धन्वंतरि को समर्पित है। इसकी जानकारी ज्योतिषाचार्य पंडित घनश्याम पांडेय ने देते हुए बताया कि इस दिन कुबेर और धन्वंतरि की विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना की जाती है। और शास्त्रों के अनुसार इस दिन सोना- चांदी, कपड़े, बर्तन, गाड़ी, झाड़ू आदि चीजों को खरीदना बहुत फलदायी माना जाता है। ऐसी मान्यता है इस दिन नई चीजें खरीदने से घर में सुख-शांति और समृद्धि आती है।  

पंडित घनश्याम पांडेय ने बताया कि धनतेरस के दिन भगवान धनवंतरी का प्रादुर्भाव हुआ था। इसलिए जो कोई दवाइयो का कारोबार करते हैं उनके लिए धनवंतरी पूजन अति उत्तम रहता है। वहीं इस धनतेरस को प्रदोष काल में दीपदान करना बहुत लाभकारी माना जाता है।  

- पढ़े प्रदोष काल का शुभ मुहूर्त कितने से कितने बजे तक है...... 

पंडित घनश्याम पांडेय ने यह भी बताया कि हर वर्ष कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाने वाले पर्व धनतेरस की शुरूआत 29 अक्टूबर को 10 बजकर 31 मिनट से शुरू होगा, जो अगले दिन 30 अक्तूबर को दोपहर 1 बजकर 15 मिनट पर समाप्त होगा। इस दिन प्रदोष काल संध्याकाल 5 बजकर 38 मिनट से लेकर 8 बजकर 13 मिनट तक है। इस मुहूर्त में भक्त दीपदान करके धन वैभव की प्राप्ति कर सकते हैं।  

इसके अलावा ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 48 मिनट तक, विजया मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 56 मिनट से 2 बजकर 40 मिनट तक, गोधूलि मुहूर्त का समय शाम 5 बजकर 38 मिनट से 6 बजकर 4 मिनट तक है। जबकि निशिता मुहूर्त 11 बजकर 39 मिनट से 12 बजकर 31 मिनट तक है।   

वहीँ पंचांग के अनुसार इस दिन खरीददारी का पहला शुभ मुहूर्त सुबह 07 बजकर 50 मिनट से लेकर सुबह 10 बजे तक रहेगा। वहीं दूसरा शुभ मुहूर्त दोपहर 2 बजे से दोपहर 03 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। जबकि तीसरा शुभ मुहूर्त शाम 6 बजकर 36 मिनट से रात 08 बजकर 32 बजे तक होगा।  

No comments