कपूरथला के पंजाबी व्यक्ति पर अमेरिका में फायरिंग, मौत ....
- एक काले अमेरिकी युवक से हुई बहस के बाद मारी गोलियां
- मृतक नडाला के की धार्मिक कमेटी के पूर्व प्रधान का था दामाद, 35 वर्षो से शिकागो में रहता था
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला के बेगोवाल क्षेत्र के वासी व्यक्ति की अमेरिकी के शिकागो में अमेरिकी मूल के एक काले युवक दवारा गोली मारकर हत्या करने की खबर है। मृतक की पहचान नवीन सिंह (50वर्ष) पुत्र शिंगारा सिंह वासी गांव कूका तलवंडी हाल वासी नडाला के तौर पर हुई है। नवीन सिंह की मौत की खबर से परिवार और परिजनों में शोक का माहौल है।
बताया जा रहा है कि मृतक पिछले 35 वर्षो से शिकागो में रहता था और लिकर स्टोर चलाता था। मृतक नडाला की एक धार्मिक संस्था के पूर्व प्रधान जत्थेदार सूरत सिंह का दामाद था।
जत्थेदार सूरत सिंह के छोटे भाई अवतार सिंह मुल्तानी से मिली जानकारी अनुसार नवीन सिंह पिछले 35 वर्षों से अपने परिवार के साथ अमेरिका के शिकागो में रह रहा था और उसके वहां पर कई स्टोर हैं। बीते दिनों रात साढ़े दस बजे (अमेरिकी समयानुसार) स्टोर बंद करने की तैयारी कर रहा था।
तभी अमेरिकी मूल का एक काला युवक सामान लेने के लिए आया। इस दौरान उससे किसी बात को लेकर बहस हो गई। इस पर तैश में आकर काले व्यक्ति ने नवीन सिंह पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अमेरिकी पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है और स्टोर को सील कर दिया है।















No comments