ब्रेकिंग न्यूज़

पंजाब गवर्नर BL पुरोहित ने दिया इस्तीफा .... पढ़े क्यों.. ??

गवर्नर पुरोहित ने अपना इस्तीफा राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को भेजा   

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब      

पंजाब के गवर्नर पढ़े बनवारी लाल पुरोहित दवारा अपने पद से शनिवार को इस्तीफा दिए जाने की खबर है। बताया जा रहा है कि गवर्नर BL पुरोहित ने अपना इस्तीफा राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को भेज दिया है। जिसमे उन्होंने इस्तीफे की वजह निजी कारण बताए हैं। 

बता दे कि पंजाब के गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित एक दिन पहले ही शुक्रवार को दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिले थे। 

यह भी बताने योग्य है कि भारतीय जनता पार्टी से लंबे समय से जुड़े रहे पुरोहित को 21 अगस्त 2021 को पंजाब का गवर्नर नियुक्त किया गया था। उन्होंने एक सितंबर 2021 को अपना पद संभाला था। वह 2 साल 5 महीने 2 दिन पंजाब के राज्यपाल रहे। इससे पहले वह वर्ष 2017 से 2021 तक तमिलनाडु और वर्ष 2016 से 2017 तक असम के गवर्नर रहे है।  

बनवारी लाल पुरोहित ने राष्ट्रपति को भेजे 3 लाइन के इस्तीफे में लिखा- "मैं व्यक्तिगत कारणों और कुछ अन्य प्रतिबद्धताओं के चलते पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक पद से अपना इस्तीफा देता हूं। कृपया इसे स्वीकार कर मुझे उपकृत करें।"  


No comments