ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला CIA टीम ने 50 ग्राम हैरोइन सहित नशा तस्कर किया काबू ....

 - दाना मंडी के नजदीक पुलिस पार्टी ने की थी नाकेबंदी, शक के आधार पर तस्कर को रोका   

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला    

कपूरथला CIA स्टाफ की टीम ने दाना मंडी के नजदीक नाकाबंदी दौरान एक नशा तस्कर को काबू किया है। जिसके पास से 50 ग्राम हैरोइन बरामद हुई है। जिसकी पुष्टि CIA इंचार्ज जरनैल सिंह ने करते हुए बताया कि आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर माननीय अदालत में पेश किया गया। जहाँ अदालत ने 2 दिन का पुलिस रिमांड भी मिला है।  रिमांड दौरान पूछताछ में कई अहम खुलासे होने के आसार हैं।   

जानकारी अनुसार CIA स्टाफ के SI लाभ सिंह ने पुलिस पार्टी सहित कपूरथला दाना मंडी के नजदीक नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान पैदल आ रहे एक व्यक्ति को शक के आधार पर रोका और उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 50 ग्राम हैरोइन बरामद हुई है। आरोपी की पहचान जसपाल सिंह उर्फ जस्सा पुत्र बलवंत सिंह वासी नाहरपुर थाना करतारपुर जालंधर के तौर पर हुई है। 

 CIA इंचार्ज जरनैल सिंह ने बताया कि आरोपी पर पहले भी दो NDPS के मामले दर्ज है। जिन पर वह जमानत पर आया हुआ है। उन्होंने यह भी बताया कि आरोपी नशा तस्कर जसपाल सिंह को माननीय अदालत में पेश करने के बाद 2 दिन का पुलिस रिमांड मिला है।  

No comments