सभी राज्यों सहित देश और देश की जनता का विकास भाजपा का लक्ष्य --- खोजेवाल
- 2024 लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने नियुक्त किये मंडलो के प्रभारी
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला
खंडूर साहिब लोकसभा हलके के 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर कपूरथला में भाजपा नेताओं की एक विशेष बैठक जिला अध्यक्ष रणजीत सिंह खोजेवाल की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में खंडूर साहिब लोकसभा हलके के विस्तारक सुमित सभरवाल, विधान सभा हल्का कपूरथला के विस्तारक अनिल वालिया, जिला प्रभारी हनी कंबोज, विधानसभा हल्का प्रभारी तेजस्वी भारद्वाज विशेष रूप से पहुंचे। बैठक के दौरान भाजपा नेताओं को आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर विभिन्न मंडलों में प्रभारी स्तर पर जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
भाजपा नेताओं ने भाजपा जिला उपप्रधान यादविंदर पासी को मंडल एक का प्रभारी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष माहला महला को मंडल दो का प्रभारी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अश्वनी तुली को मंडल दोना का प्रभारी और जिला महासचिव कपूर चंद थापर को मंडल बेट का प्रभारी नियुक्त किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष रणजीत सिंह खोजेवाल ने कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओ को घर-घर पहुंचाने के लिए कहा गया।
खोजेवाल ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता के हित में कई अहम फैसले लिए हैं और जो काम 60 साल में नहीं हुए वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करके दिखाए हैं। जिसे विश्व भर में भारत का नाम चमका है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा जारी की गई जनकल्याणकारी सुविधाओं की जानकारी पंजाब के लोगों को देने के लिए भेजी गई प्रचार वैन भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सराहनीय फैसला है।
इससे हर वर्ग के लोगों को मिलने वाली सुविधाएं आसानी से मिल सकेंगी। उन्होंने कहा भाजपा चाहती है कि देश के सभी राज्यों सहित पूरे देश के लोगो का विकास हो और देश की जनता खुशहाल हो। भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता के हित में जो नीतियां बनाई हैं,उसका लाभ करोड़ों लोगों को मिल रहा है।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेश पासी,वरिष्ठ भाजपा नेता जगदीश शर्मा,युवा भाजपा जिला अध्यक्ष सन्नी बैंस, युवा भाजपा जिला उपाध्यक्ष साहिल वालिया, मंडल एक अध्यक्ष कमल प्रभाकर, मंडल दो के अध्यक्ष राकेश गुप्ता, मंडल सदर दोनों अध्यक्ष सरबजीत सिंह दियोल, जिला सचिव बलविंदर सिंह आरियावाल, बलवंत सिंह बूटा आदि मौजूद थे।
No comments