ब्रेकिंग न्यूज़

मस्कट में धोखाधड़ी की शिकार पंजाब की एक लड़की की वतन वापसी......

- पंजाब किसान यूनियन (बागी) के प्रयास से भारत लौटी लड़की ने धोखाधड़ी करने वाले ट्रैवल एजेंट के खिलाफ कार्यवाही की मांग     

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला      

धोखाधड़ी का शिकार हुई आर्थिक कमजोर परिवार की युवती को मस्कट से भारत वापस लाया गया है। इस बात की जानकारी पंजाब किसान यूनियन (बागी) के प्रदेश अध्यक्ष परमजीत सिंह जब्बोवाल, प्रदेश महासचिव गुरदीप सिंह भंडाल, प्रदेश उपाध्यक्ष रविंदर सिंह कोलियांवाल, उप कोषाध्यक्ष कुलजीत सिंह तलवंडी ने संयुक्त तौर पर दी है।   

इस मौके बातचीत में नेताओं ने जिला होशियारपुर के गढ़शंकर थाने की पुलिस पर शिकायत देने के बावजूद एजेंट पर कानूनी कार्रवाई न करने का आरोप भी लगाया है।  

एजेंट की धोखाधड़ी का शिकार हुई होशियारपुर की पीड़ित लड़की ने मीडिया के सामने आकर आरोप लगाया कि अवैध एजेंट गरीब परिवारों की युवतियों को पार्लर में अच्छी नौकरी दिलाने का लालच देकर विदेश भेजते हैं। जहां लड़कियों को फिर धोखे से बेच दिया जाता है। इस तरह यह माफिया बेहद गलत धंधा कर लड़कियों का भविष्य बर्बाद कर रहे हैं।  

उन्होंने आरोप लगाया कि मुझे भी बेचकर ओमान भेज दिया गया। उन्होंने कहा कि ट्रैवल एजेंट की से अच्छे भविष्य के सपने दिखाकर  टूरिस्ट वीजे पर विदेश भेजा गया था। वहां पहुंचने पर उसने विरोध किया तो उसके दस्तावेज छीन लिए गए और उसे एक शेख के घर में काम करने के लिए मजबूर किया गया, जिसके बाद उसे पीटा गया और बंधक बनाकर एक कमरे में बंद कर दिया गया। उन्हें भूखा रखा गया और यह प्रताड़ना 20-25 दिनों तक जारी रही। उहोंने धोखेबाज एजेंट के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है 

  पीड़ित लड़की ने कहा कि जब मैंने भारत वापस जाने की बात की। तो मुझे बुरी तरह पीटा गया। उहोंने कहा कि वहां पर और भी भारतीय लड़कियां हैं। जो पंजाबी हैं, वहां फंसी हुई हैं और मेरी तरह उन पर जुल्म हो रहा है. उन्होंने सरकार से मांग की है कि उन्हें वहां से भारत वापस लाने में भारत सरकार कदम उठाए।   

और जब मैंने अपने परिवार को इसकी जानकारी दी। उहोंने पंजाब किसान यूनियन (बागी) के सदस्य के साथ संपर्क किया। जिनकी मदद से वह भारत वापस लौट पाई है। उहोंने किसान यूनियन बागी के  सभी सदस्य का आभार व्यक्त किया है। 

इस संबंध में प्रदेश महासचिव गुरदीप सिंह भंडाल ने कहा कि ने उक्त ट्रैवल एजेंट व उसके साथियों पर  कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पुलिस परिवार को एजेंट के साथ राजीनामा करने को कह रही है। उन्होंने कहा कि उक्त ट्रैवल एजेंट अपने साथियों के साथ गरीब घर की लड़कियों को विदेश में बेच रहा है। उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री को भी इस मामले में एजेंट के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने को कहा है। उहोंने युवाओं को अपील की कि वह सही तरीके से ही विदेश जाएं। 

No comments