ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला के एशिया पेसिफिक अस्पताल में यूट्रस का सफल ऑपरेशन, 7.5Kg की रसौली निकाली ...

 - यूट्रस में थी रसौली, सर्जरी के बाद मरीज पूरी तरह से स्वस्थ   

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला के रोज एवेन्यू में स्थित एशिया पेसिफिक हॉस्पिटल में एक महिला मरीज के यूट्रस में बड़ी रसोली का सफलतम ऑपरेशन किया गया है। सर्जरी द्वारा किये गए ऑपरेशन की जानकारी देते हुए डॉ. प्रभजोत सिंह औलख ने बताया कि मरीज के यूट्रस में 7.5  किलो की रसौली थी जिसको ऑपरेशन कर निकाला गया है।   

कपूरथला शहर के रोज एवेन्यू में एशिया पेसिफिक हॉस्पिटल के सर्जन डॉ. प्रभजोत सिंह औलख ने यह भी बताया कि एक महिला मरीज उनके पास यूट्रस में रसोली के समस्या को लेकर आई थी। जिसके कारण वह लम्बे समय से परेशान थी। मरीज के प्राथमिक टेस्ट और स्केनिंग के उपरांत देखा गया की रसोली का साइज काफी बड़ा था, जिसके चलते मरीज के पेट में दर्द और भारीपन महसूस होता था। वहीँ रसोली के साइज के कारण मरीज को साँस लेने में भी परेशानी हो रही थी।  

सर्जन डॉ. प्रभजोत सिंह औलख तथा उनकी टीम ने उक्त महिला मरीज के यूट्रस का ऑपरेशन किया गया। और 7.5 किलो किलो की रसौली निकाली गई है। उन्होंने यह भी बताया कि ऑपरेशन के उपरांत महिला मरीज पूरी तरह से स्वस्थ है और उसको डिस्चार्ज भी कर दिया गया है।  

सर्जन डॉ. प्रभजोत सिंह औलख ने यह भी बताया कि उनके एशिया पेसिफिक हॉस्पिटल में विभिन्न तरह के पेट से संबंधित ऑपरेशन लेप्रोस्कोपिक सर्जरी द्वारा भी किए जाते हैं।  

No comments