ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में 2 लूटेरो ने चोरी की बाइक पर मोबाइल लूटा, जनता ने किया काबू ...

- पीड़ित युवक द्वारा शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने लुटेरों को किया काबू, पुलिस ने की FIR दर्ज   

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला    

कपूरथला के सुलतानपुर लोधी क्षेत्र में मोबाइल लूटकर भाग रहे दो लुटेरों को लोगो ने काबू कर पुलिस के सपुर्द किया है। जिसके बाद मोठांवाली चौकी पुलिस ने लुटेरों को काबू कर उनके खिलाफ थाना सुल्तानपुर लोधी में मामला दर्ज कर लिया है। इसकी पुष्टि जाँच अधिकारी देविंदर पाल ने करते हुए बताया कि लुटेरों ने जिस बाइक पर मोबाइल लूट की घटना को अंजाम दिया है। वह उन्होंने 26 जनवरी को जालंधर से चोरी की थी। उन्होंने यह भी बताया कि आरोपिओ को अदालत में पेश कर 2 दिन का पुलिस रिमांड भी मिला है। जिस दौरान पूछताछ में कई अहम खुलासे होने के आसार है।   

जानकारी अनुसार पीड़ित जयकांत कुमार मूल वसई बिहार हाल वासी गांव आलूपुर ने पुलिस को बताया कि वह अपने साथी विपन कुमार के साथ किसी से मिलने गांव चक कोटला आया था। लगभग दोपहर 1 बजे उसका साथी विपिन कुमार जो की राजविंदर सिंह के खेतों में काम कर रहा था, को साथ लेकर गांव भोर से गांव कोटला को जा रहा था। तभी पीछे से आ रहे 2 युवक स्प्लेंडर बाइक ( PB-08-CS-0749 ) पर उनके पास से निकल गए। लेकिन कुछ देर बाद वह वापस आए और उनके नजदीक आकर उसका रियलमी कंपनी का मोबाइल झपट लिया। जिसके बाद दोनों लुटेरे गांव भोर की तरफ भाग गए। 

पीड़ित दवारा शोर मचाने पर लोग आ गए। तभी लुटेरों की बाइक असंतुलित हुई और वह गिर गए। लुटेरे बाइक छोड़ कर खेतों की तरफ भागने लगे। लोगो ने दोनों लुटेरों को काबू कर कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी लुटेरों ने अपना नाम राजेंद्र सिंह पुत्र गुरमेज सिंह वासी मोहल्ला शिव कॉलोनी कपूरथला तथा मनमीत सिंह पुत्र हरदीप सिंह वासी संतपुरा कपूरथला बताया है।  

पुलिस के सामने आरोपी लुटेरों ने यह भी माना कि जिस बाइक पर वह आए हैं वह बाइक उन्होंने जालंधर के मिलाप चौंक के नजदीक से 26 जनवरी को चोरी की थी। जाँच अधिकारी देवेंद्र पाल ने बताया कि काबू किए गए लुटेरों के खिलाफ थाना सुल्तानपुर लोधी में FIR दर्ज कर ली है। और आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर 2 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है।   

No comments