ब्रेकिंग न्यूज़

संत सीचेवाल ने 25 लाख की एम्बुलेंस लोगो को की समर्पित ...

- सुल्तानपुर लोधी और आस पास के लोगों को मिलेगा फायदा   

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला    

राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सिचेवाल ने आज अपने अख़्तियारी फंड से 25 लाख का ग्रांट देकर तैयार की गई एम्बुलेंस को लोगों को समर्पित किया है। सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी में आयोजित एक समारोह दौरान नई एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाई गई।  

संत सिचेवाल ने इस अवसर पर कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए पंजाब के CM भगवंत मान प्रयास कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में पंजाब की स्वास्थ्य सुविधाओं के बुनियादी ढांचे को और मजबूत किया जा रहा है। सुल्तानपुर लोधी के सिविल अस्पताल के लिए 25 लाख की एंबुलेंस के अलावा मोर्चरी के लिए 9 लाख के 2 फ्रीजों की ग्रांट भी दी गई है। इसी तरह सुल्तानपुर लोधी में आयुर्वेदिक सरकारी डिस्पेंसरी के लिए करीब 7 लाख 50 हजार की ग्रांट दी गई है।   

उन्होंने कहा कि बाबा नानक की नगरी सुल्तानपुर लोधी में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए 41 लाख 50 हजार के क़रीब ग्रांट दी गई है। इसी तरह कपूरथला सिविल अस्पताल के लिए 16 लाख 40 हजार की ग्रांट डिजिटल एक्स-रे के लिए दी गई। कपूरथला जिले के गांव बलेरखानपुर के लिए भी 9 लाख 90 हजार की ग्रांट सरकारी डिस्पेंसरी के लिए दी गई है।   

उन्होंने कहा कि बाबा नानक की नगरी के बहुमुखी विकास के लिए भविष्य में भी ग्रांट दिया जायेगा। कपूरथला जिला सिविल सर्जन डॉ. रीता बाला को संबोधित करते हुए संत सीचेवाल ने कहा कि 550वें प्रकाश पर्व के अवसर पर सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी के लिए लाया गया सामान किसी अन्य अस्पताल में न भेजा जाए।  

इस अवसर पर SDM जसप्रीत सिंह ने कहा कि पूरे सब डिविज़न के विकास के लिए सांसद संत सीचेवाल काम कर रहे हैं। उन्होंने ऐतिहासिक गांव डल्ला के सीवरेज प्लांट और गांव के विकास के लिए 50 लाख की ग्रांट देने की घोषणा की हुई है, जिसमें से लगभग आधी ग्रांट वह खर्च कर चुके हैं। उन्होंने संत सीचेवाल का धन्यवाद करते हुए कहा कि वे पर्यावरण के प्रति जो जागरूकता पैदा कर रहे हैं, उससे आने वाली पीढ़ियों का भविष्य संवरेगा। सुल्तानपुर लोधी कारज साधक अधिकारी बलबीर सिंह गिल ने सिविल अस्पताल को एम्बुलेंस देने के लिए संत बलबीर सिंह सीचेवाल का धन्यवाद किया और कहा कि इससे मंड क्षेत्र को अधिक लाभ होगा। जहां स्वास्थ्य सुविधाओं की सख्त जरूरत है। इसके बाद संत सीचेवाल द्वारा सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी में पौधे लगाए गए।

इस अवसर पर अन्यों के अलावा सुल्तानपुर लोधी सिविल अस्पताल के एस.एम.ओ. डॉ. रविंदरपाल सिंह शुभ, सुल्तानपुर लोधी मार्केट कमेटी के चेयरमैन मुहम्मद रफी, आप के जिला युथ प्रधान आकाशदीप सिंह चीमा, जत्थेदार गुरदयाल सिंह, सुरजीत सिंह शंटी, सरपंच जोगा सिंह, गतका कोच गुरविंदर कौर, अमरीक सिंह एवं अस्पताल का स्टाफ मौके पर मौजूद था।

सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी के SMO डॉ. रविंदरपाल सिंह शुभ ने बताया कि इस एंबुलेंस के अस्पताल में आने से लोगों को बड़े स्तर पर सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि संत सीचेवाल लगातार गुरु की नगरी सुल्तानपुर लोधी में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने में लगे हुए हैं।  

समागम के दौरान डॉ. शुभ द्वारा राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल को अस्पताल में स्टाफ की कमी के बारे में भी बताया। संत सीचेवाल ने इस समस्या को सुनते हुए SMO सुल्तानपुर लोधी को आश्वासन दिया कि वह इस मामले को स्वास्थ्य मंत्री के ध्यान में लायेंगे।  

No comments