कपूरथला में बिना वीजा घूम रहे 2 नाइजीरियन को पुलिस ने किया गिरफ्तार ..
- पढ़ाई मुकम्मल होने के बाद भी लुक-छिपकर रह रहे थे साथी दोस्तों के पास
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला
कपूरथला में बिना वीजा घूम रहे 2 नाइजीरियन युवको को जिला पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि चौकी महेड़ू पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान दोनों को रोक कर पूछताछ की गई तो वह कोई स्पष्ट जवाब व वीसा संबंधी दस्तावेज पेश नहीं कर पाए। जिसके बाद थाना सतनामपुरा की पुलिस ने फॉरेन एक्ट के तहत FIR दर्ज कर ली है। इसकी पुष्ट्री करते हुए SHO बलजिंदर सिंह ने करते हुए बताया कि आरोपिओ को माननीय अदालत में पेश करने के बाद उन्हें जुडिशियल कस्टडी में भेज दिया गया है।
सतनामपुरा के SHO एसआई बलजिंदर सिंह ने बताया कि चौकी महेड़ू इंचार्ज ASI रणजीत सिंह, ASI बलविंदर सिंह ने पुलिस टीम के साथ लॉ गेट महेड़ू के पास विशेष नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान दो विदेशी नागरिक महेड़ू वाली साइड से पैदल आते दिखाई दिए। जिन्हें पुलिस ने पूछताछ के लिए रोका। दोनों विदेशी नागरिकों ने अपने नाम सेलिहू इलियासू युसूफ वासी नाइजीरिया हाल वासी कपूर कौशल PG ग्रीन वैली महेड़ू फगवाड़ा और जेमिइ रिपोको एबुचे वासी गुनियू हाल वासी कपूर कौशल PG ग्रीन वैली महेड़ू फगवाड़ा बताया।
SHO बलजिंदर सिंह ने बताया कि दोनों को पंजाबी भाषा का ज्ञान न होने पर पुलिस ने रोहित वासी मोहल्ला बाबा गद्दिया फगवाड़ा हाल वासी केयर टेकर विक्टोरिया PG महेड़ू को बुलाकर बतौर ट्रांसलेटर सेवाएं लीं और उसके माध्यम से दोनों को दस्तावेज पेश करने के लिए कहा। युसूफ ने अपना पासपोर्ट पेश किया, जोकि 2026 तक वैध था। लेकिन वह अपना भारत का वीजा और संबंधित दस्तावेज पेश करने में नाकाम रहा।
वहीँ जेमिइ का पासपोर्ट 16 अगस्त 2024 तक वैध था, जबकि उसका वीजा 22 मार्च 2022 को खत्म हो चुका था। जब उससे पूछा गया कि उसने वीजा खत्म होने पर नया वीजा अप्लाई किया या नहीं तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका।
SHO ने बताया कि इस पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ने वीजा खत्म होने के बाद गैर-कानूनी ढंग से भारत में रहकर 14 फॉरेन एक्ट-1946 का उल्लंघन किया है। उन्होंने यह भी बताया कि दोनों अब स्टूडेंट नहीं है। पढाई मुकम्मल कर चुके है, फिर भी लुक-छिपकर अपने दोस्तों के साथ रह रहे थे। दोनों को अदालत में पेश किया गया। जहाँ से उन्हें जुडिशियल कस्टडी में जेल भेज दिया गया हैं।
No comments