बर्थडे पार्टी के दौरान हुई फायरिंग, एक NRI की मौत ...
- पार्टी के दौरान दो रिश्तेदारों में हुआ झगड़ा, फिर एक ने पहले हवाई फायर किये, 3 दिन बाद NRI ने जाना था वापिस
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। जालंधर, पंजाब
पंजाब के जालंधर में एक रिसॉर्ट में चल बच्चे की बर्थडे पार्टी में आज शाम 2 रिश्तेदारो में विवाद हो गया। जिसके बाद तरन-तारन से आए एक रिश्तेदार ने फायरिंग कर दी। जिसमे एक NRI को दो गोलिया लगने से वह गंभीर घायल हो गया। जिसकी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक NRI दिलजीत सिंह 11 साल बाद USA से आया था।
घटना की सूचना के बाद मोके पर पहुंची पुलिस ने NRI दिलजीत सिंह के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वही थाना रामामंडी पुलिस ने आरोपी सुरजीत सिंह सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी अनुसार दोनों परिवार तरन-तारन से जालंधर के ढिल्लो रिसोर्ट में एक बच्चे की बर्थडे पार्टी में शामिल होने के लिए आये थे। शाम को लगभग साढ़े 6 बजे सुरजीत सिंह और दिलजीत सिंह बाथरुम गए थे। जहाँ दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। दोनों के बीच मारपीट भी हुई। तभी गुस्साए सुरजीत सिंह ने अपना वेपन निकाल पहले हवाई फायर किए। फिर दिलजीत के सिर और छाती में गोली मार दी।
एक रिश्तेदार के अनुसार दिलजीत सिंह लगभग 11 साल से USA में रह रहे थे। मगर आज मामूली कहासुनी के बीच सुरजीत ने गोली चला दी। बताया जा रहा है कि 3 दिन बाद दिलजीत ने वापस USA लौटना था। मगर इससे पहले उसकी हत्या कर दी गई।
No comments