ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला माडर्न जेल में तैनात होमगार्ड जवान पर FIR दर्ज ...

- जेल टावर में ड्यूटी करने वाले होमगार्ड जवान पर 20 रोंद चोरी करने का आरोप, पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच की शुरू  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला       

कपूरथला माडर्न जेल में तैनात एक होमगार्ड जवान पर 20 रौंद चोरी करने के आरोप में थाना कोतवाली में FIR दर्ज की गई है। यह कारवाही जेल के डिप्टी सुपरिंटेंडेंट सिक्योरिटी की शिकायत पर की गई है। थाना कोतवाली में दर्ज मामले के बाद जांच अधिकारी ASI बलदेव सिंह ने जांच शुरू कर दी है। हालांकि आरोपी की अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है।  

जानकारी अनुसार कपूरथला माडर्न जेल डिप्टी सुपरिंटेंडेंट सिक्योरिटी नवदीप सिंह ने कोतवाली पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पंजाब होमगार्ड का जवान हरदेव सिंह वासी जेल की ड्यूटी टावर पर है। इसी के चलते होमगार्ड जवान हरदेव सिंह को प्रशासन की तरफ से एक SLR वेपन तथा 20 रौंद दिए गए थे। जिसको उसने चोरी क्र गायब कर दिए। 

जाँच अधिकारी ASI बलदेव सिंह ने बताया कि जब होमगार्ड जवान को असलाह शाखा से 20 रौंद गिनकर दिए गए तो उसने वह रौंद गिनकर अपनी किट में रख लिए और रजिस्टर पर बिना साइन किये बहाना बनाकर जेल से बाहर चला गया। जब वह वापिस आया तो उसकी किट में 20 रौंद नहीं थे। जिसके बाद डिप्टी सुपरिंटेंडेंट सिक्योरिटी नवदीप सिंह के बयान पर थाना कोतवाली में FIR दर्ज कर ली है। और आरोपी की गिरफ़्तारी के लिए तलाश की जा रही है।  

No comments