सांसदो के सस्पेंड होने पर अमृतसर कांग्रेस का रोष प्रदर्शन .....
- हाल गेट पर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाया
खबरनामा इंडिया संदीप। अमृतसर
अमृतसर हाल गेट के बाहर जिला कांग्रेस दवारा संसद पर हुए हमले के बारे में पूछने पर सस्पेंड किए सांसदो के पक्ष और केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन में अमृतसर शहरी कांग्रेस प्रधान अश्वनी पप्पू की अगुवाई में कांग्रेस की लीडरशिप ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फुक कर रोष जताया है।
शहरी प्रधान अश्वनी पप्पू की अध्यक्षता में हुए इस प्रदर्शन में पूर्व विधायक राजकुमार वेरका, विकास सोनी, गुरकरण सिंह सचदेवा, गौरव अरोड़ा के अलावा बहुत से कांग्रेस नेता और वर्कर मौजूद थे।
अश्वनी पप्पू शहरी प्रधान और समुची कांग्रेस ने संसद हमले के बारे बात करने पर सांसदो को सस्पेंड करना दुर्भाग्यपूरण बताया और केंद्र सरकार को तानाशाही सरकार करार दिया।
No comments