PM मोदी की सुरक्षा चूक मामले में एक्शन ... ??
- AAP सरकार ने SP को किया सस्पेंड
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब
पंजाब में वर्ष 2022 जनवरी में PM मोदी की सुरक्षा में हुई चूक मामले में फिरोजपुर के तत्कालीन SP गुरबिंदर सिंह को AAP सरकार ने सस्पेंड कर दिया गया है। पंजाब के DGP की तरफ से इस बारे में 18 अक्टूबर 2023 को रिपोर्ट दी गई, जिसमें कहा गया कि SP ने PM के दौरे के वक्त सही ढंग से ड्यूटी नहीं निभाई।
बता दे कि 5 जनवरी 2022 को PM मोदी बठिंडा से सड़क दवारा फिरोजपुर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में किसानों ने जाम लगा दिया। जिसके बाद उनका काफिला 20 मिनट तक फिरोजपुर में प्यारेआणा फ्लाईओवर पर रुका रहा। जहां से उनके काफिले को यू-टर्न लेकर वापस लौटना पड़ा था।
बठिंडा के भिसियाना एयरपोर्ट पहुंचकर PM मोदी ने कहा था- "अपने मुख्यमंत्री को धन्यवाद कहना, मैं जिंदा लौट आया हूं।" जिसके बाद यह मामला काफी गरमा गया था। यह फ्लाईओवर भारत-पाकिस्तान के हुसैनीवाला बॉर्डर से कुछ ही दूरी पर था।
यह भी बता दे कि SP गुरबिंदर सिंह फिलहाल बठिंडा में SP तैनात थे। उन्हें आदेश दिया गया है कि सस्पेंशन पीरियड के दौरान उनका मुख्य कार्यालय DGP ऑफिस चंडीगढ़ होगा। बिना अनुमति प्राप्त किए वह अपना मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे। बठिंडा से रिलीव कर उन्हें तुरंत DGP कार्यालय आने के लिए कह दिया गया है।
No comments