ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में देर शाम राणा की भूमि पर चला निगम का पीला पंजा ...

-निगम अधिकारिओ पर लगे धक्केशाही के आरोप   

- चार दिवारी के लिए इजाजत की जरूरत नहीं, कच्चा कमरा टीम के कहने पर खुद ही गिराया-- WALIA

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब        

कपूरथला में सर्कुलर रोड पर दो अलग अलग भूमि पर निशानदेही के बाद की जा रही चारदीवारी तथा बिना इजाजत कमरा बनाए जाने के खिलाफ निगम की टीम दवारा देर शाम डिच मशीन से कार्यवाही की गई है। बताया जा रहा है कि इसमें एक भूमि MLA राणा गुरजीत सिंह की पत्नी पूर्व MLA राजबंस कौर के नाम है और दूसरी वालिया परिवार की NRI महिला के नाम है। कार्यवाही की पुष्टि निगम टीम के प्रभारी ATP रविंदर कुमार ने की है। हालाँकि वालिया परिवार की NRI महिला की भूमि पर निगम कर्मचारियों के एक्शन से पहले ही कच्चे कमरे को खुद ही गिरा दिया। उन्होंने ने निगम की टीम पर धक्केशाही के आरोप भी लगाए है।     

बता दे कि कपूरथला के सर्कुलर रोड पर विधायक राणा गुरजीत सिंह की पत्नी की भूमि के साथ साथ वालिया परिवार की एक NRI महिला की जमीन पर चारदिवारी करने तथा जमीन पर कच्चे कमरे बनाये जा रहे थे। जिस पर कार्यवाही करने के लिए निगम के ATP रविंद्र कुमार की टीम डिच मशीन लेकर देर शाम पहुंच गए। ATP रविंद्र कुमार ने बताया कि निगम की बिना इजाजत चार दिवारी तथा बिना नक्शा पास कमरा बनाया जा रहा था। जिस पर  निगम कमिश्नर अनुपम कलेर के आदेश पर कार्रवाई की गई हैं।  

नगर निगम की इस कार्रवाई के विरोध में टीनू वालिया ने बताया कि निगम अधिकारी उनके साथ धक्केशाही कर रहे हैं। जबकि चारदीवारी के लिए कोई मंजूरी या नक्शा पास करवाने की जरूरत नहीं है। और जो कच्चा कमरा बनाने बारे निगम अधिकारी बता रहे हैं वह मजदूरों के रहने के लिए टेम्परेरी बनाया जा रहा है। वहीं उन्होंने कहा कि निगम ने उन्हें कोई नोटिस भी नहीं दिया है। हालांकि उन्होंने निगम टीम के पहुंचने पर गारे की चिनाई से बन रहे कमरे को गिरा दिया है। वही उन्होंने कपूरथला प्रशासन के कुछ अधिकारिओ तथा विधायक पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं।  

वहीं दूसरी तरफ विधायक राणा गुरजीत सिंह से बात करने के लिए संपर्क किया तो उन्होंने फोन पिक नहीं किया।  

No comments