ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में नाबालिक लड़की को शादी का झांसा देकर भागा ले जाने वाले युवक पर FIR ...

 - कुछ दिन पहले पलम्बर का काम करने घर आया था आरोपी, पुलिस कर रही तलाश   

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला     

कपूरथला में एक नाबालिक लड़की को शादी का झांसा देकर भगा ले जाने वाले युवक पर सिटी थाना पुलिस ने FIR दर्ज की है। इस बात की पुष्टि करते हुए जांच अधिकारी कमलजीत सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है।  

जानकारी अनुसार शिव कॉलोनी वासी लखविंदर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 24 अगस्त की रात उसका सारा परिवार रोजाना की तरह घर में सो रहा था। लेकिन जब अगले दिन उठे तो उसकी 16 वर्षीय लड़की सोनिया (काल्पनिक नाम) घर से गायब थी। घर में तथा आसपास तलाश करने के बाद भी वह नहीं मिली। उन्होंने रिश्तेदारों के साथ साथ कई जगह लड़की की तलाश की लेकिन वह नहीं मिली।  

शिकायतकर्ता ने शक जाहिर करते हुए बताया कि कुछ दिन पहले लब्भु पुत्र मंगा और गोरा पुत्र परमजीत दोनों वासी मेहतपुर जालंधर उनके घर प्लंबर का काम करने आए थे। पिता ने शक जाहिर करते हुए बताया कि उसकी लड़की को लब्भु पुत्र मंगा शादी का झांसा देकर भाग ले गया है। सिटी थाना पुलिस ने लड़की के पिता की शिकायत पर आरोपी लब्भु पुत्र मंगा पर IPC की धारा 363, 366A के तहत FIR न. 253 दर्ज कर ली है। और आरोपी की तलाश की जा रही है।  

No comments