ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला के ENT स्पेशलिस्ट डॉक्टर की कार का हरियाणा में एक्सीडेंट, हालत गंभीर ....

- जगाधरी के नजदीक आज सुबह ट्रॉले के साथ हुआ एक्सीडेंट, 3 घायल PGI में उपचाराधीन   

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला       

कपूरथला के मशहूर ENT स्पेशलिस्ट डॉक्टर कपिला की कार का हरियाणा में जगाधरी के नजदीक आज सुबह एक ट्रोले से भीषण टक्कर होने की खबर है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कार में मौजूद डॉक्टर परिवार के साथ ड्राइवर भी था। इस हादसे में सभी 3 घायल PGI चंडीगढ़ में उपचाराधीन है।  समाचार लिखे जाने तक डॉक्टर साहिब की हालत गंभीर बताई जा रही है।    

डॉ कपिला के फ़ोन पर जगाधरी थाने के जांच अधिकारी रणजीत सिंह से बात हुई तो उन्होंने एक्सीडेंट की पुष्टि करते हुए बताया कि सुबह लगभग 6 बजे एक कार का ट्रोले से एक्सीडेंट हुआ है। उक्त कार अंबाला से यमुनानगर की तरफ जा रही थी। उसमें सवार तीन घायलो को PGI में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया हैं। उन्होंने बताया कि कार सवार डॉक्टर साहब की स्थिति गंभीर है। जबकि ड्राइवर तथा महिला खतरे से बाहर है।    

कपूरथला से संबंधित ENT स्पेशलिस्ट डॉक्टर की कार का एक्सीडेंट होने की खबर से कपूरथला क्षेत्र उनके परिचितों दवारा उनके जल्द स्वस्थ होने को लेकर कामना की जा रही है। वहीँ कुछ दुखद खबर की अपुष्ठ् चर्चा भी है।  

अभी कुछ देर पहले मेडिकल एसोसिएशन के सूत्रों से ज्ञात हुआ है कि डॉक्टर अमन कपिला नहीं रहे। 

No comments