ब्रेकिंग न्यूज़

योगा डे से पहले CM मान की योगशाला .....

- बोले ---- योग डिप्रेशन से मुक्ति का प्राचीन साधन है   

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। जालंधर, पंजाब     

पजाब के जालंधर PAP ग्राउंड में आज सुबह CM की योगशाला में  CM मान, अपने कई मंत्रीओ और विधायकों के अलावा पार्टी के पदाधिकारी सहित शामिल हुए। योग शिक्षकों ने ग्राउंड में उपस्थित लगभग 15 हज़ार लोगो को योग करवाया। हालाँकि 40 मिनट तक चली इस योगशाला में CM मान बीच में ही उठकर चले गए।   

CM भगवंत मान ने कहा- "ऐसा जरूरी नहीं है कि योगा मैट पर ही होता है। हम रोज अपने नित्य कर्म में भी योग करते हैं। जिस तरह से वर्तमान में हमारा लाइफ स्टाइल है उससे लोग डिप्रेशन में हैं। इससे मुक्ति के लिए योग ही एक प्राचीन साधन है।"   

CM मान ने कहा कि आज PAP ग्राउंड में 15 हजार से अधिक लोग योग कर रहे हैं। वह उनके बीच साधारण कपड़ों में सुबह-सुबह खड़े हुए हैं। क्या इससे पहले के मुख्यमंत्री को आपने कभी ऐसे देखे। इस वक्त तो उनकी आंख ही नहीं खुलती थी। रात को 3 बजे तक सोते थे और दोपहर को 2 बजे उनकी सुबह होती थी।  

दोपहर को उठने के बाद कहते थे चलो अब पंजाब का काम कर आते हैं। थोड़ा से घूमते थे फिर कहते थे चलो अब डिनर का समय हो गया। CM मान ने कहा कि वह चाहते हैं कि उनका पंजाब सेहतमंद हो। पंजाब सेहतमंद होगा तो दूसरों को भी सेहतमंद बनाएगा।  

No comments