अमित शाह की रैली से पहले कौमी इंसाफ मोर्चा के नेता को किया डीटेन ....
- रैली में विरोध की आशंका के चलते पुलिस ने की कार्रवाई
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब
पंजाब में भाजपा की रैलियो में विरोध होने की आशंका के चलते पुलिस ने कौमी इंसाफ मोर्चा के नेताओं को रिटर्न करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में आज सुबह बठिंडा से मोर्चा के नेता गुरदीप सिंह को डीटेन किया गया है।
बता दें कि गृह मंत्री अमित शाह, सेहत मंत्री मनसुख मांडवीया और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत आदि भाजपा के सीनियर नेता लुधियाना, संगरूर और गुरदासपुर में रैलियों को संबोधित करने वाले हैं। जिसके चलते पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी किए हुए हैं।
गौरतलब है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का 18 जून को गुरदासपुर में भाजपा के मेगा आउटरीच कार्यक्रम "संपर्क से समर्थन" के तहत एक रैली को संबोधित करेंगे। इससे पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया 17 जून को लुधियाना और संगरूर में रैलियों को संबोधित करेंगे। इसी तरह केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के आनंदपुर साहिब के बठिंडा में रैलियों को संबोधित करने की उम्मीद है। इन रैलियों को आयोजित करने का मुख्य मकसद भाजपा का ग्रामीण क्षेत्रों में विस्तार करना है।
मिली जानकारी अनुसार कौमी इंसाफ मोर्चा के नेता गुरदीप सिंह को पुलिस ने शनिवार सुबह बठिंडा स्थित उनके आवास से डीटेन किया है। इससे पहले उन्होंने कहा कि रविवार को गुरदासपुर में केंद्रीय मंत्री अमित शाह की रैली के स्थान के पास ही उनकी भी रैली होनी थी, जिसे लेकर उन्हें हिरासत में लिया गया है।
No comments