पंजाब के इस क्षेत्र में गैस सिलेंडर में ब्लास्ट .... ???
- दो महिलाओं और दो बच्चों सहित 5 लोग झुलसे
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब
पंजाब के नाभा क्षेत्र के करतारपुरा मोहल्ले में घरेलू सिलेंडर फटने से 2 महिलाओ सहित 5 लोगो के झुलसने की खबर है। बताया जा रहा है कि घर की महिला चाय बनाने लगी तो अचानक रेगुलेटर के पास सिलेंडर में आग लग गई और देखते ही देखते सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। धमाके की आवाज सुनकर पड़ोसी आये तो देखा कि परिवार के सभी सदस्य झुलसे पड़े थे।
पड़ोसियों ने तुरंत सभी को अस्पताल में पहुंचाया। हादसे में 9 वर्ष और 10 वर्ष के दो बच्चे, दो महिलाएं और एक पुरुष बुरी तरह से झुलस गए हैं। परिवार के सदस्य रवि कुमार ने बताया कि उसकी भाभी के दोनों बाजू बुरी तरह से झुलस गए हैं जबकि दो बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया है।
बता दे कि इससे पहले भी करतारपुरा क्षेत्र में सिलेंडर फटने के हादसे हो चुके हैं। लोगों के अनुसार जो एजेंसी वाले सिलेंडर देने आते हैं वह बिल्कुल भी चैक नहीं करते कि सिलंडर ठीक है या लीक है। उन्होंने कहा कि एजेंसी वाले बिल में सर्विस चार्ज काटते हैं लेकिन घरों में गैस स्टोव, पाइप और सिलेंडर चैक करने नहीं आते है।
No comments