कोर्ट परिसर में बने माल गोदाम में ब्लास्ट, एक घायल .... ??
- माल गोदाम की बिल्डिंग के शीशे टूटे, सर्च अभियान चलाया
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब
लुधियाना में कोर्ट परिसर में आज माल गोदाम में अचानक धमाका हुआ जिससेकोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। सर्च ऑपरेशन में माल गोदाम की इमारत के शीशे टूटे मिले है।
प्रारंभिक जांच में पुलिस का दावा है कि धमाका कांच की बोतल फटने से हुआ, जिसके टुकड़े सफाई कर्मचारी के पांव में लगे। बता दे कि कोर्ट परिसर में बने सदर थाना के माल गोदाम की सफाई चल रही है। और यहां एक सफाई कर्मचारी सफाई कर रहा था।
SI नीरज चौधरी के अनुसार सफाई कर्मी अकसर कूड़े को आग लगा देते हैं। ऐसा ही आज हुआ। जब कूड़े को आग लगाई गई तो उसमें कांच की बोतल थी, जो तापमान ज्यादा होने कारण फट गई और धमाका हो गया। इसमें सफाई कर्मी के पांव पर कांच लगा। कांच के टुकड़े खिड़कियों में लगने से शीशे भी टूट गए। फ़िलहाल सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।













No comments