ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस ....... मन को शरीर से जोड़ना ही असली योग --- कर्नल सेवा सिंह

- योग करना औपचारिकता नहीं बल्कि अपने जीवन का हिस्सा बनाएं   

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला          

मन को शरीर से जोड़ना ही असली योग है। शरीर को एक्टिव करने के लिए मात्र 3 मिनट की योग विधियां ही काफी हैं। यह शब्द योगगुरु कर्नल सेवा सिंह ने आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर हिन्दू कन्या कॉलेज में आयोजित योग शिविर में उपस्थित सदस्यों को कहते हुए बताया की योग करना औपचारिकता ही नहीं बल्कि योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए।  

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज जिल प्रशसन व अन्य संस्थाओ ने जिले के विभिन्न स्थानों योग शिविर आयोजित कर योगासन दवारा शरीर को तंदरुस्त रखने के टिप्स दिए है। सुबह 6 बजे से प्रारम्भ हुए योग शिवर में जिले के हज़ारो लोगो ने भाग लेकर योग किर्याएँ की है। योग गुरु कर्नल सेवा सिंह ने हिंदू कन्या कॉलेज मैं शिविर के उपरांत पुष्पा गुजराल साइंस सिटी में भी आयोजित शिविर में उपस्थित लोगों को शरीर को मन से जोड़ने की क्रियाओं द्वारा योग करने के लिए प्रेरित किया।     

कपूरथला के विरसा बिहार परिसर में हेल्थ एंड हैप्पीनेस सोसाइटी दवारा पिछले 16 वर्ष से चल रहे मुफ्त योग शिविर के योगगुरु कर्नल सेवा सिंह ने हिन्दू कन्या कॉलेज परिसर में उपस्थित महिलाओ, बजुर्गो और युवाओ को  योग क्रियाओं की जीवन में महत्वता संबंधी जानकारी दी।  

योग गुरु कर्नल सेवा सिंह नहीं जहां उपस्थित लोगो को योग करवाते हुए मन को शरीर से जोड़ते हुए एकाग्रता से योग करने पर जोर दिया वही सीनियर पत्रकार परवीन वालिया ने मेडिटेशन के माध्यम से शरीर को स्वस्थ रखने के टिप्स दिए। और योग के माध्यम से बीमारियों से छुटकारा मिलने संबंधी जानकारी दी। 

हेल्थ एंड हैप्पीनेस सोसाइटी के सदस्यों और कन्या कॉलेज के स्टाफ ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सभी देशवासियों को बधाई दी तथा योग को निरंतर अपने जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित भी किया।  

 

- देखें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग शिविर की तस्वीरें .....  

No comments