ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला पुलिस ने काबू किया नशा तस्करी का गिरोह ---- साइकल पर करते थे सप्लाई .....


- बिहार में अफीम की खेती कर पंजाब में करते थे सप्लाई    

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला पुलिस ने नशा तस्करी के एक ऐसे गैंग को काबू करने का दावा किया है जो कि बिहार में अफीम की खेती कर उसको पंजाब में सप्लाई करते है। और सप्लाई के लिए किसी बड़ी गाड़ी या हाईटेक वाहन का प्रयोग नहीं बल्कि अफीम की सप्लाई साइकल पर करते है।   

जानकारी अनुसार बिहार वासी दो आरोपिओ से कपूरथला पुलिस ने 1. 3 किलो अफीम बरामद की है। DSP सब डिवीज़न ने बताया है कि यह दोनो पिछले कुछ समय से पंजाब में आकर रसोइया का काम कर रहे थे और पुलिस ने जब गांव आधी खुही के पास नाकेबंदी की तो पुलिस ने इन दोनो को साइकल से आते हुए शक क्ले आधार पर रोका और इन के पास बैग को खंगाला तो पुलिस को इनके पास से 1 किलो 351 ग्राम अफीम बरामद हुई।  

आरोपियों की पहचान पंकज पुत्र गोस्वार वासी गांव बरवाड़ी जिला गया बिहार तथा राजेश यादव पुत्र रामब्रज यादव वासी गया बिहार के रूप में हुई है। 

पुलिस ने जब इन से पूछताछ कि तो इन्होंने बताया की वह बिहार में एक जंगली क्षेत्र में अफीम की खेती करते है और इसे पंजाब और अन्य प्रदेशो में सप्लाई करते है। पुलिस के अनुसार साइकल पर सप्लाई का आइडिया इन्हे इस लिए सुझा क्योंकि इन्हें लगता था की पुलिस नाको पर अकसर दो पहिया वाहन स्कूटर मोटरसाइकल और अन्य बड़े वाहनों को रोका जाता है। जिस से वह बड़ी चालाकी से बच निकलेंगे पर आखिरकार वह पुलिस के हत्थे चढ़ ही गए। पुलिस ने काबू किये आरोपिओ पर FIR दर्ज कर ली है और इनसे नेटवर्क के बारे में पूछताछ की जा रही है।  


No comments