ब्रेकिंग न्यूज़

पंजाब में ज्वैलर की हत्या करने वाले 4 आरोपी काबू ....

- पंजाब AGTF टीम ने बिहार पुलिस के साथ पटना से दबोचा   

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब     

पंजाब के मोगा में बीते दिनों एक ज्वेलरी शॉप पर ग्राहक बनकर लूट के इरादे से आए लुटेरों दवारा ज्वैलर विक्की की हत्या मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस बात की पुष्टि DGP गौरव यादव ने ट्वीट कर दी है।   

DGP गौरव यादव ने ट्वीट में यह भी बताया कि पंजाब AGTF और बिहार पुलिस की जॉइंट टीम ने 3 आरोपियों को पटना से काबू किया। जबकि एक आरोपी को नांदेड़ साहिब से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक स्टोर मालिक के नाम लाइसेंसी रिवाल्वर सहित दो पिस्टल और काफी कारतूस भी बरामद किए हैं।  

बता दें कि 12 जून को दोपहर बाद मोगा के रामगंज स्थित एशिया ज्वेलर्स में 5 लुटेरे ग्राहक बनकर आए थे। यहां उन्होंने सोने के गहने देखने को कहा। ज्वैलर विक्की ने उन्हें गहने दिखाएं उसके बाद उनके कहने पर जब ज्वेलर विक्की बिल बनाने के लिए मुड़ा तो लुटेरों ने विक्की को गोली मार दी। गोली की आवाज सुनते ही बाजार में हड़कंप मच गया। आसपास के दुकानदार और लोग इकट्ठा होने लगे यह देखकर लुटेरे पसंद किए गए गहने लेकर वहां से फरार हो गए थे।   

No comments