ब्रेकिंग न्यूज़

पंजाब के इस क्षेत्र में गुरुद्वारा साहिब के बाहर फायरिंग, FIR दर्ज ... ??

- ग्रंथि बदलने को लेकर दो गुटों में हुआ विवाद, अखंड पाठ कराने का था मामला    

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब      

पंजाब के फरीदकोट क्षेत्र में एक गुरुद्वारा साहिब के बाहर फायरिंग होने की खबर है। फ़िलहाल इस मामले में फरीदकोट के सदर थाना पुलिस ने कार्यवाही करते हुए एक व्यक्ति के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। यह FIR ग्रामीणों की शिकायत पर दर्ज की गई है। गांव वालो ने आरोपी पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया है।  

फरीदकोट के SSP हरजीत सिंह के अनुसार गोलेवाला कस्बे के करीब गांव नत्थनवाला में गुरुद्वारा साहिब में कमेटी के सदस्य अपस में उलझ गए। विवाद बढ़ने पर एक पक्ष के लोगों द्वारा गुरुद्वारा साहिब के बाहर फायरिंग कर दी। हालाँकि विवाद ग्रंथी बदलने की मांग को लेकर हुआ था।   

शिकायतकर्ता बलजिंदर सिंह ने शिकायत में बताया कि गेहूं की अच्छी फसल होने और उसके बिकने पर लोग गांव के गुरुद्वारा साहिब में अखंड पाठ करवाना चाह रहे थे। कमेटी के सभी सदस्य तैयार थे, परंतु एक कमेटी सदस्य जसवंत सिंह ग्रंथी बदलने की मांग पर अड़ गया।  

जब उनकी बात नहीं सुनी गई तो उसने गुरुद्वारा साहिब के बाहर फायरिंग कर तनाव का माहौल पैदा करने की कोशिश की और अपने इरादे भी स्पष्ट कर दिए। इससे गुस्साए लोग थाने पहुंचे और जसवंत सिंह के खिलाफ शिकायत देकर कार्रवाई करने की मांग की। जिसके बाद पुलिस ने FIR दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।   

No comments