किसान आंदोलन में जाते हुए सड़क हादसे में एक किसान की मौत, पढ़े ... ???
- करनाल - सोनीपत पर घरोंडा टोल पलाज़ा के नजदीक हुआ हादसा
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। अमृतसर, करनाल
केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली के बॉर्डरों पर जारी किसान आंदोलन से आज एक और किसान की शहादत जुड़ गई है। यह जानकारी देते हुए किसान मजदुर संघर्ष मोर्चा के प्रदेश महासचिव सरवन सिंह पंधेर ने बताया कि अमृतसर से बीते दिनों किसान आंदोलन के लिए रवाना हुए 28 वे जत्थे में शामिल किसान कुलवंत सिंह वासी बाबा बकाला की वीरवार सुबह करनाल सोनीपत सड़क पर घरोंडा टोल पलाज़ा के नजदीक सड़क हादसे में मौत हो गई है। जिससे आंदोलन में जा रहे अन्य साथी किसानो में शोक की लहर है।
पंधेर ने बताया कि किसान आंदोलन में अभी तक 100 से अधिक किसान किसी न किसी तरह से अपनी जान गवां चुके है। लेकिन केंद्र सरकार पर इसका कोई असर नहीं हो रहा है। पंधेर ने यह भी कहा कि केंद्र के तीनो कृषि कानूनों को रद्द करवाने तक किसानो का आंदोलन जो 294 दिनों से जारी है वह आगे भी जारी रहेगा।
No comments