ब्रेकिंग न्यूज़

NRI की सम्पत्ति पर कब्जा ...... शहर के पॉश एरिया में NRI की लाखों की संपत्ति पर कब्जे का मामला जांच के घेरे में

-डीएसपी क्राइम कर रहे जांच, बोले -- जांच में बहुत कुछ संदेहस्पद, आरोपी पर होगी सख्त कार्रवाई

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला 

6 वर्ष पहले प्रॉपर्टी की फोटो 

कपूरथला शहर के पॉश एरिया डीसी चौक के नजदीक NRI महिला की काफी लंबे समय से बिना देखरेख पड़ी लाखों की सम्पत्ति पर कब्जे का मामला चर्चा में आया। सूत्रों की माने तो राजनितिक पार्टी से जुड़े एक युवा नेता ने उक्त संपत्ति पर कथित फ्रजी दस्तावेजों के दम पर मालिकाना हक जमाने की कोशिश की है। इतना ही नहीं उक्त संपत्ति पर कब्ज़ा कर उस पर बने स्ट्रकचर को ध्वस्त कर उसका मलबा भी खुर्दबुर्द कर दिया गया है। फ़िलहाल NRI महिला के बेटे द्वारा की गई शिकायत के बाद DSP क्राइम शहबाज सिंह जाँच कर रहे है। जिसमे बहुत कुछ संदेह पूर्ण है। और मालिकाना हक जताने वाले युवा नेता को जांच में शामिल होने के लिए बुलाया गया है।   

प्रॉपर्टी की मौजूदा फोटो  

गौर हो कि खबरनामा इंडिया द्वारा शहर की जनता को जागरूक करने के उद्देश्य से दो दिन पहले शहर में बिना देखरेख वर्षों से लावारिस पड़ी सम्पातिओ पर कब्जे की कवायद संबंधी भू माफिया के सक्रीय होने की जानकारी दी गई थी। और ऐसे मामलो में विकास से संबंधित S S K गुट की संलिप्तता की आशंका भी जाहिर की थी। 

इसी विषय से संबंधित डीसी चौक के नजदीक पॉश एरिया में एक विधवा जोगिंदर कौर की पड़ी संपत्ति पर शहर के एक युवा नेता द्वारा कुछ दस्तावेजों के सहारे मालिकाना हक जताने का मामला चर्चा में आया है। उक्त संपत्ति पर न बल्कि कब्जा किया गया, बल्कि उस पर बने मकान को ध्वस्त कर उसका मलबा भी खुद बंद कर दिया गया है। पिछले 6 वर्षों से बिना देखरेख पड़ी उक्त संपत्ति पर कब्जा करने की भनक जब विदेश में रहने वाली विधवा महिला के बेटे को लगी तो उसने तुरंत ई-मेल द्वारा एसएसपी कपूरथला को शिकायत भेजकर कब्जा होने की कवायद को रुकवा दिया। 

सूत्रों की माने तो उक्त मामले में युवा नेता के पीछे कुछ राजनीति लोगों व कुछ अधिकारियों के संलिप्त होने की प्रबल संभावना है। जिनके दम पर बेबाकी से फर्जी दस्तावेज बनाने की कार्रवाई को अंजाम दिया गया। और सूत्र यह भी बताते हैं कि अंदरखाते दस्तावेज़ो मे लाखो की वर्चुअल राशि में उक्त सम्पत्ति का सौदा हक जताने वाले ने एक व्हाइट कालर सर्मायदार नेता से कर दिया है। लेकिन मामले विधवा जोगिंदर कौर की शिकायत के बाद सभी की रातो की नींद उडी हुई है। 

- निगम ने इश्तिहार के जरिए सम्पत्ति ट्रांसफर दी सूचना  

दूसरी तरफ नगर निगम कपूरथला द्वारा नियमो के आधार पर अगस्त 2020 में एक इश्तहार दो समाचार पत्रों में प्रकाशित करवाया गया। जिसमे विधवा महिला की प्रापर्टी बी-12-178ए  पर मालिकाना हक जताते हुए कई कागजातों का हवाला देते हुए टैक्स के मंतव से उक्त युवक ने अपने नाम प्रापर्टी ट्रांसफर करने की बात कही गई। इश्तिहार में यह भी प्रकाशित किया गया कि उक्त सम्पत्ति को लेकर कोई झगड़ा और अदालती केस बारे जिम्मेवारी मालिकाना हक जमाने वाले युवक की होगी। और 30 दिनों में अगर इस प्रापर्टी पर किसी को कोई एतराज़ हो तो वह निगम को लिखित दे सकता है। 

- डीएसपी क्राइम कर रहे जांच 

डीएसपी क्राइम शहबाज सिंह के अनुसार विधवा जोगिंदर कौर द्वारा ई-मेल के माध्यम से मिली शिकायत पर जाँच की जा रही है। और मौके पर चल रहे काम को भी रुकवा दिया है। प्रारम्भिक जाँच में सबंधित दस्तावेज सनदेह के घेरे में है। फ़िलहाल अभी तक की जांच में NRI की संपत्ति पर कब्जा करने की बात सामने आ रही है। संबंधित विभागों से दस्तावेजो से संबंधित जानकारी हासिल की जा रही है। जाँच के बाद जो भी आरोपी पाया गया उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


1 comment: