ब्रेकिंग न्यूज़

किसानों के भारत बंद को कपूरथला में मिला पूर्ण समर्थन

- शहर के सभी बाजार तथा अन्य संस्थान पूरी तरह एक बंद,  

- धार्मिक तथा सामाजिक जत्थेबंदियों ने शांतिपूर्ण किया प्रदर्शन 

- जालंधर बाईपास पर किसानों ने विशाल एकत्रता के साथ की सड़क जाम 

खबरनामा इंडिया (गगनदीप), कपूरथला 

केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ देश के किसानों की चल रही जंग के दौरान भारत बंद के आह्वान को कपूरथला में पूर्ण रूप से समर्थन मिला है। शहर के बाजारों में जहां सन्नाटा छाया था वही सामाजिक तथा धार्मिक जत्थे बंदियों ने एकजुट होकर किसानों के हक में शहीद भगत सिंह चौक पर प्रदर्शन किया और कृषि कानूनों को वापस लिए जाने की मांग की है। वहीं दूसरी तरफ किसान संगठनों के लोगों ने जालंधर बाईपास पर सड़क जाम कर धरना प्रदर्शन किया और कई घंटे तक चक्का जाम किया। सभी पेट्रोल पम्प भी किसानो के समर्थन में बंद रहे। 

दूसरी तरफ जनता की सुरक्षा और  शानितपूर्ण बनाये रखने मंतव्य से जिला पुलिस द्वारा 400 से अधिक पुलिस कर्मी जिले में तैनात किया गए है। 

 तस्वीरों में देखें बंद का असर........

 सभी फोटो बबलू ..... 



No comments