पंजाब में बढ़ती ठंड के चलते स्कूलों में छुट्टियां बढ़ाई ... ??
- मंत्री हरजोत बैंस ने सोशल मिडिया x पर दी जानकारी, 8 जनवरी को खुलेंगे स्कूल
खबरनामा इंडिया पंकज। पंजाब
पंजाब में बढ़ती ठंड को देखते हुए राज्य सरकार ने स्कूलों में बच्चों की छुट्टियां बढ़ा दी है। पंजाब में 24 दिसंबर से लेकर 31 दिसंबर तक छुट्टियां चल रही है। मगर 31 दिसंबर आते-आते ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। जिसके चलते बच्चों की छुट्टियों में बढ़ोतरी कर दी है।
इसकी घोषणा मंत्री हरजोत बैंस ने सोशल मिडिया x पर बताया कि अब पंजाब में ठंड की छुट्टियों को 7 जनवरी तक बढ़ा दिया गया है। अब सभी सरकारी और निजी स्कूल 8 जनवरी को खुलेंगे।
बता दें कि चंडीगढ़, अमृतसर के बार्डर एरिया, बठिंडा सहित जालंधर के साथ लगते आदमपुर के इलाके में रविवार को अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री से अधिक की गिरावट दर्ज होने से ठंड का असर बढ़ा है।
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में पंजाब सहित कई राज्यों में ठंड बढ़ेगी। वहीं पंजाब के कई जिलों में गत दिवस बारिश होने के बाद से मौसम में बड़ा बदलाव हुआ है। अधिकतम तापमान में 5 डिग्री तक की गिरावट ने पंजाब में सर्दी की सही शुरूआत की है।
No comments